फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'सूर्यवंशी' और 'लक्ष्मी बॉम्ब' के बाद अब संकट में 'पृथ्वीराज', दो महीने से बेकार पड़े सेट को गिराने की तैयारी

Tue, 26 May 2020 06:48 PM IST
प्रतीक्षा राणावत मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
पृथ्वीराज - फोटो : Social Media
हिंदी सिनेमा में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले अभिनेता अक्षय कुमार के करियर पर ही कोरोना संकट काल का सबसे ज्यादा असर पड़ रहा है। उनकी दो फिल्में पूरी होकर रिलीज की राह देख रही हैं। एक फिल्म की शूटिंग बीच में अटक गई है और नौबत है कि इसका सेट भी तोड़ना पड़ रहा है। इसके साथ ही जो फिल्में उनकी वेटिंग लिस्ट में हैं, उनको लेकर भी अभी स्थिति साफ नहीं है कि उनकी शूटिंग कब शुरू होगी।
विज्ञापन

2 of 5
मुंबई में शुरू हो गई शूटिंग - फोटो : अमर उजाला
खिलाड़ी अभिनेता अक्षय कुमार ने सोमवार को मुंबई में एक विज्ञापन फिल्म की शूटिंग की। निर्माता भले सारे छोटी क्रू को लेकर शूटिंग करने की प्लानिंग कर रहे हों लेकिन कमालिस्तान में हुई छोटी सी विज्ञापन फिल्म की शूटिंग के दौरान भी करीब सौ लोगों के मौजूद रहने की बात बुधवार को पूरी इंडस्ट्री में कोरोना की तरह ही फैली रही। लोगों ने कमालिस्तान में सेनिटाइजेशन की जिम्मेदारी उठा रहे कर्मचारियों के ही ग्लव्स न पहने होने की बात भी बताई।
विज्ञापन

3 of 5
पृथ्वीराज सेट - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अक्षय कुमार भले ये दिखाने की कोशिश कर रहे हों कि फिल्मों की शूटिंग के लिए माहौल बन रहा है, पर उनकी मेगा बजट फिल्म पृथ्वीराज के निर्माता ऐसा नहीं मानते। उनकी इस पीरियड ड्रामा फिल्म को मानसूनी संकट ने भी घेर लिया है। कोरोना वायरस की वजह से हुए लॉकडाउन के चलते पिछले दो महीने से यह कीमती सेट बिना उपयोग के खड़ा हुआ है। बारिश में सेट के खराब होने के भय से निर्माताओं ने इसे ढहाने का फैसला किया है। मुंबई में बारिश शुरू होने में सिर्फ एक हफ्ता बचा है इसलिए निर्माताओं को अब उस सेट पर शूटिंग शुरू होने के आसार नजर नहीं आते।

4 of 5
Manushi Chhillar and Akshay Kumar Prithviraj film muhurat puja - फोटो : Mumbai, Amar Ujala
सूत्र बताते हैं कि निर्माता सेट को गिराने के लिए कुछ आवश्यक अनुमतियों का इंतजार कर रहे हैं। लॉकडाउन की घोषणा होने से पहले अक्षय कुमार ने चंद्रप्रकाश द्विवेदी के निर्देशन में बन रही इस ड्रामा फिल्म के एक बड़े हिस्से को फिल्मा लिया है। लेकिन, फिल्म के कुछ जरूरी सीक्वेंस बचे हुए हैं जिन्हें इसी सेट पर पूरा करना होगा। फिल्म लगभग 60 फीसदी तक पूरी हो चुकी है। यशराज फिल्म्स के प्रवक्ता ने भी सेट को ढहाए जाने की इस खबर की पुष्टि कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
prithviraj - फोटो : amar ujala mumbai
अक्षय कुमार चूंकि अपनी फिल्मों में फीस लेने की बजाय दैनिक खर्चों और मुनाफे में हिस्सेदारी पर काम करते हैं लिहाजा फिल्म का बजट बढ़ने के बाद अगर पैसे की रिकवरी नहीं हुई तो नुकसान भी उन्हें ही उठाना पड़ेगा। ऐसे में अक्षय हर तरह से अपनी फिल्मों की शूटिंग शुरू करने की कोशिश कर रहे हैं।

पढ़ें: लॉकडाउन के तनाव ने ली टीवी अभिनेत्री प्रेक्षा मेहता की जान, सोशल मीडिया पर छोड़ा दर्द भरा ये संदेश
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें