फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदी फिल्मों की कहानी से प्रेरित हैं ये टेलीविजन धारावाहिक, कुछ का तो लुक भी कर दिया एकदम सेम

Thu, 15 Oct 2020 06:40 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
बॉलीवुड फिल्मों से प्रेरित टीवी सीरियल्स - फोटो : फाइल फोटो
हमेशा से कहा जाता है कि बॉलीवुड फिल्में असल जिंदगियों से प्रेरित रहती हैं। कहानियां भले ही काल्पनिक हों लेकिन हर चरित्र किसी ना किसी से प्रेरित रहता है। ऐसे ही टेलीविजन धारावाहिक भी किसी ना किसी कहानी से प्रेरित रहते हैं। कई टेलीविजन धारावाहिक बॉलीवुड फिल्मों से ही प्रेरित रहते हैं। इस पैकेज में हम आपको ऐसे ही कुछ धारावाहिकों के बारे में बताएंगे जो किसी ना किसी फिल्म से प्रेरित होकर बनाए गए हैं।
विज्ञापन

2 of 6
परदेस, परदेस में है मेरा दिल - फोटो : फाइल फोटो
परदेस- परदेस में है मेरा दिल
शाहरुख खान और महिमा चौधरी की फिल्म 'परदेस' और दृष्टी धामी का टीवी शो 'परदेस में हैं मेरा दिल' इन दोनों की कहानी एक जैसी ही थी। नैना बत्रा विदेश जाती है जहां उसकी शादी की बात वीर से चल रही है। लेकिन नैना को राघव से प्यार हो जाता है जो वीर का दूर का रिश्तेदार होता और उनके साथ ही विदेश में रह रहा होता है।
विज्ञापन

3 of 6
दो हंसों का जोड़ा, रब ने बना दी जोड़ी - फोटो : फाइल फोटो
रब ने बना दी जोड़ी- दो हंसों का जोड़ा
शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा की फिल्म 'रब ने बना दी जोड़ी' से प्रेरित होकर इमेजिन टेलीविजन पर धारावाहिक 'दो हंसों का जोड़ा' बनाया गया था। इस धारावाहिक की कहानी पूरी तरह से फिल्म से जुड़ी थी। जिस तरह फिल्म में अनुष्का की शादी सुरिंदर से बिना उनकी पसंद के हो जाती है। वैसे ही इस धारावाहिक में प्रीती की शादी सूर्यकमल से बिना पसंद के हो जाती है। वहीं धीरे- धीरे प्रीती भी सूर्यकमल को पसंद करने लगती है।

4 of 6
दिल से दिल तक, चोरी चोरी चुपके चुपके - फोटो : फाइल फोटो
चोरी- चोरी चुपके- चुपके और दिल से दिल तक
सिद्धार्थ शुक्ला, रश्मि देसाई और जैस्मिन भसीन के सीरियल 'दिल से दिल तक' की कहानी भी कुछ कुछ वैसी ही रही जैसी सलमान खान, रानी मुखर्जी और प्रीती जिंटा की फिल्म 'चोरी चोरी चुपके चुपके' की है। सीरियल में मेन लीड मां नहीं बन सकती है उसके बाद वो परिवार की चोरी से किसी और की मदद से मां बनना चाहती है। जैसा की फिल्म में दिखाया गया है। वो जिसे सेरोगेट मदर बनाकर लाती है उस लड़की को मेन लीड के पति से प्यार हो जाता है।
विज्ञापन

5 of 6
नामकरण, जख्म - फोटो : फाइल फोटो
नामकरण- जख्म
'नामकरण' की कहानी फिल्म 'जख्म' की कहानी से मिलती जुलती थी जहां मुस्लिम का अफेयर एक हिंदू व्यक्ति से होता है और हिन्दू परिवार के लोग मुस्लिम होने की वजह से उन्हें स्वीकार नहीं करते।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सपना बाबुल का बिदाई, विवाह - फोटो : फाइल फोटो
विवाह- सपना बाबुल का बिदाई
बॉलीवुड फिल्म 'विवाह' की तरह इस सीरियल में भी रंगभेद दिखाया गया है। दो चचेरी बहनें, जिनमें एक सांवली और एक रंग में गोरी होती है, जिसे उसकी चाची बिलकुल पसंद नहीं करती है। दोनों की कहानी काफी हद तक एक जैसी है।

पढ़ें: 'द कपिल शर्मा शो' पर शत्रुघ्न सिन्हा ने खोले जिंदगी के कई राज, इस अभिनेता को बताया पसंदीदा
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें