फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सगी बहनें हैं टेलीविजन की ये अभिनेत्रियां, एक बनी महाभारत की 'कुंती' तो दूसरी राधाकृष्ण की 'देवकी'

Tue, 09 Jun 2020 02:43 AM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
सगी बहने हैं ये टेलीविजन अभिनेत्रियां - फोटो : Social Media
टेलीविजन पर हमने कई भाई- बहन की जोड़ी देखी है। कई टीवी सीरियल्स में सितारे एक दूसरे के भाई बहन का किरदार निभाते हैं। इनकी बॉन्डिंग देख लगता है कि ये वाकई में एक दूसरे के भाई- बहन हैं। हालांकि ऐसा होता नहीं है ये केवल इनके किरदार होते हैं। लेकिन टेलीविजन इंडस्ट्री में ऐसे कई सितारे हैं जो रियल लाइफ में भाई- बहन हैं। इस स्पेशल रिपोर्ट में आपको बताएंगे टेलीविजन की ऐसी अभिनेत्रियां जो असल जिंदगी में एक- दूसरे की बहने हैं।
विज्ञापन

2 of 6
अमृता राव, प्रीतिका राव - फोटो : Social Media
अमृता राव, प्रीतिका राव
टेलीविजन सीरियल बेइंतहां से डेब्यू करने वाली प्रीतिका राव असल जिंदगी में फिल्म अभिनेत्री अमृता राव की बहन हैं। दोनों बहनें चेहरे से भी एक जैसी ही दिखाई देती हैं। प्रीतिका का डेब्यू सीरियल भी काफी पसंद किया गया था।
विज्ञापन

3 of 6
शफक नाज, फलक नाज - फोटो : Social Media
शफक नाज, फलक नाज
साल 2013 में स्टार प्लस पर प्रसारित हुई महाभारत में अभिनेत्री शफक नाज ने कुंती का किरदार निभाया था। तो वहीं शफक की बहन फलक नाज राधाकृष्ण सीरियल में देवकी के किरदार में नजर आई थीं।

4 of 6
tanushree and Ishita Dutta
तनुश्री दत्ता, इशिता दत्ता
बॉलीवुड अभिनेत्री तनुश्री दत्ता और टेलीविजन अभिनेत्री इशिता दत्ता भी सगी बहने हैं। हालांकि तनुश्री ने अब इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया है। लेकिन इशिता अब भी अभिनेत्री के रूप में काम कर रही हैं।
विज्ञापन

5 of 6
गौहर खान, निगार खान - फोटो : Social Media
गौहर खान, निगार खान
गौहर खान और निगार खान जानी मानी अदाकारा हैं। निगार और गौहर दोनों रियल लाइफ में बहने हैं। दोनों ही टेलीविजन के साथ- साथ कई फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
रोशनी चोपड़ा, दीया चोपड़ा - फोटो : Social Media
रोशनी चोपड़ा, दीया चोपड़ा
टेलीविजन अभिनेत्री रोशनी चोपड़ा और दीया चोपड़ा भी रियल लाइफ में बहने हैं। दोनों ही बहनें टेलीविजन की दुनिया का एक बड़ा नाम हैं।

पढ़ें: अनन्या पांडे की कजिन हुईं सोशल मीडिया बुलिंग का शिकार, कहा- 'ये मेरी जिंदगी का हिस्सा बन गया है'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें