फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असम में फंसे लोगों ने सोनू सूद से लगाई मदद की गुहार, अभिनेता ने कहा- 'परिवार से मिलने का समय आ गया है'

Tue, 09 Jun 2020 02:34 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
असम में फंस लोग - फोटो : Social Media
बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद इन दिनों रियल लाइफ हीरो बनकर लोगों की मदद करने में जुटे हैं। मुंबई सहित देश के अलग-अलग हिस्सों में फंसे लोगों को निकालकर सोनू उनके घर तक पहुंचा रहे हैं। इसी वजह से हर रोज हजारों की संख्या में लोग सोनू से मदद मांग रहे हैं। हाल ही में असम में फंसे हुए कुछ लोगों ने जब सोनू से मदद मांगी तो उन्होंने बिना देरी किए इंतजाम कर दिया।
विज्ञापन

2 of 5
सोनू सूद - फोटो : Social Media
दरअसल, एक यूजर ने ट्विटर पर वीडियो साझा किया है जिसमें बहुत सारे लोग मास्क लगाए बैठे नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के साथ यूजर ने सोनू सूद को टैग करते हुए लिखा, 'सोनू सर हम लोग असम के गरिबाल्दी में हैं, कृपया हमें घर भेजें।'
विज्ञापन

3 of 5
सोनू सूद - फोटो : Social Media
सोनू सूद ने तुरंत इस ट्वीट पर जवाब देते हुए लिखा, 'कृपया वहीं रहें, किसी को तुम लोगों की देखभाल करने के लिए भेज रहा हूं। कोई तुम्हें लेने आएगा और तुम्हारे रहने का इंतजाम भी करेगा। अपने परिवार से मिलने का समय आ गया है।'
 

4 of 5
सोनू सूद, संजय राउत - फोटो : सोशल मीडिया
सोनू पर सियासत भी जारी
रविवार को शिवसेना के नेता संजय राउत ने सोनू सूद को भाजपा का आदमी बता दिया था। उन्होंने कहा था आखिर जब लॉकडाउन में लोगों को कहीं आने-जाने की अनुमति नहीं है तो बिना किसी राजनीतिक दल की मदद के उन्हें बसें कैसे मिल जा रही हैं? इसके बाद सोनू ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे से मुलाकात की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सोनू सूद - फोटो : Social Media
बिना रुके कर रहे हैं मदद
सोनू सूद पिछले एक महीने से भी ज्यादा समय से लगातार लोगों की मदद कर रहे हैं। वो बस, ट्रेन और यहां तक कि प्लेन से भी लोगों को अपने खर्च पर उनके घर भेज रहे हैं। अभी कुछ दिनों पहले ही उन्होंने 173 प्रवासी मजदूरों को एयर लिफ्ट के जरिए उनके घर भेजा था।

अनन्या पांडे की कजिन हुईं सोशल मीडिया बुलिंग का शिकार, कहा- 'ये मेरी जिंदगी का हिस्सा बन गया है'

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें