मशहूर कवि हरिवंश राय बच्चन की पत्नी और सदी के महानायक अमिताभ बच्चन की मां तेजी बच्चन के नाम से हर कोई वाकिफ है। पति हिंदी साहित्य की मशहूर हस्ती तो वहीं बेटा भारतीय सिनेमा का सबसे बड़ा सितारा, लेकिन तेजी बच्चन की पहचान केवल यहीं तक सीमित नहीं है। इससे अलग उन्हें समाज सेविका और मनोविज्ञान के प्रोफेसर के रूप में भी जाना जाता है। तेजी बच्चन का जन्म 12 अगस्त 1913 में हुआ था। उनके जन्मदिन पर आइए जानते हैं उनसे जुड़ी रोचक बातें।