अंजलि अरोड़ा
- फोटो : insta
अंजलि ने कहा कि मुझे नहीं पता कि लोग क्या कर रहे हैं। मेरा नाम, मेरी फोटो का इस्तेमाल कर कह रहे हैं कि यह अंजलि अरोड़ा का वीडियो है। मैं नहीं जानती कि लोग ऐसा क्यों कर रहे हैं। इन सभी लोगों ने मुझे बनाया है। इनका भी परिवार है। मेरे परिवार और भाई भी इन वीडियोज को देख रहे हैं। इस दौरान अपनी बात कहते हुए अंजलि भावुक हो गईं और उनकी आंखें भर आईं। उन्होंने आगे कहा कि कभी-कभी जब मैं ऐसी चीजें देखती हूं तो मुझे लगता है कि लोग ऐसा क्यों कर रहे हैं, जिसमें मैं हूं ही नहीं। मेरा भी परिवार है, मेरे भी छोटे भाई-बहन हैं, जो यह सब देख रहे हैं। जिन्होंने मुझे बनाया है वही मुझे इस तरीके से बदनाम कर रहे हैं। कहते हैं ना किसी की बराबरी ना कर पाओ तो बदनाम कर दो, बस सब यही कर रहे हैं।