फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद के लड़के ने दी सलमान के घर को बम से उड़ाने की धमकी, कहा- '2 घंटे में होगा धमाका'

Sat, 14 Dec 2019 10:17 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
salman khan - फोटो : social media
बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के घर को बम से उड़ाने की धमकी दी गई। गाजियाबाद के 16 साल के एक लड़के ने मुंबई पुलिस को ईमेल भेजकर सलमान खान के घर को बम से उड़ाने की धमकी दी। इस ईमेल के सामने आने के बाद से ही पुलिस एक्शन मोड में आ गई।
विज्ञापन

2 of 6
Salim Khan and Salman Khan - फोटो : file photo
हिंदुस्तान टाइम्स में छपी रिपोर्ट के मुताबिक यह ईमेल 4 दिसंबर को गाजियाबाद से बांद्रा पुलिस को  भेजा गया था। इस ईमेल में लड़के ने लिखा-''बांद्रा में गैलेक्सी, सलमान खान के घर पर अगले दो घंटे में ब्लास्ट होगा, रोक सको तो रोक लो।' इस ईमेल की जानकारी मिलते ही पुलिस एक्शन मोड में आ गई।
विज्ञापन

3 of 6
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि सलमान खान मुंबई के बांद्रा इलाके में गैलेक्सी अपार्टमेंटमें अपने परिवार के साथ रहते हैं। ऐसे में पुलिस ने फुर्ति दिखाते हुए बम डिटेक्शन और डिस्पोजल स्क्वायड के साथ सलमान के घर पहुंचे। हालांकि उस वक्त सलमान खान घर पर नहीं थे, जिसके चलते पुलिस ने सलीम खान, मां सलमा और बहन अर्पिता को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाकर पूरे घर की तालाशी ली। तलाशी के बाद भी पुलिस को किसी तरह का कोई बम नहीं मिला।

4 of 6
Bigg Boss, Salman Khan - फोटो : social media
वहीं दूसरी ओर पुलिस ने तकनीक की मदद से उस व्यक्ति का पता लगाया जिसने यह ईमेल भेजा। जिसके बाद यह मालूम चला कि यह ईमेल एक 16 साल के लड़के ने भेजा था जो कि गाजियाबाद में रहता है। लोकेशन का पता लगते ही पुलिस की टीम गाजियाबाद में लड़के के घर पहुंची। लेकिन लड़का तब घर पर नहीं था।
विज्ञापन

5 of 6
Bigg Bosss 13 Salman Khan - फोटो : twitter
आरोपी लड़के के घर पर नहीं होने की वजह से पुलिस ने पूरा मामला उसके बड़े भाई को बताया और लड़के को फोन करके घर बुलाया गया। इसके बाद पुलिस ने लड़के को बांद्रा पुलिस स्टेशन में पेश होने का नोटिस दिया। इसके साथ ही लड़के खिलाफ गैर-संज्ञेय अपराध की रिपोर्ट बनाई गई। वहीं लड़के को जुवेनाइल कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे बरी कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
वैसे बात सलमान खान के करियर की करें तो सलमान खान की अगली फिल्म दबंग 3 है। इसके अलावा सलमान खान छोटे पर्दे पर बिग बॉस 13 में भी अपना दमखम दिखा रहे हैं। गौरतलब है कि सलमान खान की अगली फिल्म 'राधे- योर मोस्ट वांटेड भाई ' है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें