फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prithviraj New Song: पृथ्वीराज के नए गाने 'हद कर दे' का टीजर रिलीज, यहां सुन सकेंगे पूरा गाना

Thu, 19 May 2022 05:22 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
अक्षय कुमार-मानुषी छिल्लर - फोटो : सोशल मीडिया
अक्षय कुमार की फिल्म पृथ्वीराज जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। फैंस को लंबे समय से इस फिल्म का इंतजार है। इस बीच मेकर्स ने फैंस के लिए इसके नए गाने का टीजर रिलीज कर दिया है। यह टीजर आज ही यानी गुरुवार को रिलीज किया गया है। इस बात की जानकारी खुद अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया के जरिए दी है। यह एक लोकगीत है जिसमें अक्षय और मानुषी छिल्लर एक साथ नजर आ रहे हैं। हालांकि पूरे गाने के लिए फैंस को थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा क्योंकि 3 जून को फिल्म के साथ इसका पूरा ट्रैक रिलीज किया जाएगा।

 
विज्ञापन

2 of 4
पृथ्वीराज - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
हद कर दे गाने का आया टीजर
इस फिल्म का पहला गाना हरि हर के बाद फिल्म के निर्माताओं ने अब इसके नए ट्रैक हद कर दे की झलकियां साझा की हैं। गाने में ऐतिहासिक युग के सेट और क्लासिक तरीके से होली मनाते अक्षय और मानुषी को देखकर आप भी उसी समय में पहुंच जाएंगे। टीजर में गाने के बीट्स आकर्षक और लिरिक्स शानदार है। इस गाने को सुनकर लगता है कि जल्द ही यह गाना लोगों के प्लेलिस्ट में शामिल हो जाएगा। अक्षय ने ट्विटर पर हद कर दे का टीजर शेयर करते हुए लिखा, 'सम्राट पृथ्वीराज चौहान और राजकुमारी संयोगिता के साथ रंगों का त्योहार मनाएं। हद कर दे गाने का टीजर यहां देखें और पूरा गाना केवल थिएटर में देखें! फिल्म 3 जून को आपके नजदीकी थिएटर में हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज हो रही है।'
विज्ञापन

3 of 4
पृथ्वीराज - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
ट्रेलर लॉन्च के दौरान अपनी आने वाली फिल्म के बारे में बात करते हुए अक्षय ने कहा था, 'फिल्म में दिखाया गया सब कुछ प्रामाणिक और सही है। यह चौंकाने वाली बात है कि लोग इस कहानी से इतने लंबे समय से अज्ञात है।' इसके अलावा एक्टर ने ट्विटर पर आधिकारिक ट्रेलर को साझा करते हुए लिखा था, 'हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज सम्राट पृथ्वीराज चौहान को यशराज के साथ केवल 3 जून को अपने नजदीकी थिएटर में जरुर देखें।'
विज्ञापन

4 of 4
पृथ्वीराज ट्रेलर लॉन्च - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
चंद्र प्रकाश द्विवेदी कर रहे निर्देशन
फिल्म का निर्देशन चंद्रप्रकाश द्विवेदी ने किया है। पृथ्वीराज यशराज फिल्म्स के बैनर तले बन रही है। यह फिल्म राजा पृथ्वीराज चौहान के जीवन पर आधारित है। अक्षय कुमार फिल्म में भूमिका निभाते हुए दिखाई देंगे, जबकि मानुषी छिल्लर संयोगिता की भूमिका से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। पृथ्वीराज से पहले चंद्र प्रकाश द्विवेदी टेलीविजन शो चाणक्य और फिल्म पिंजर का निर्देशन कर चुके हैं। यह फिल्म 3 जून 2022 को रिलीज होने के लिए बिल्कुल तैयार है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें