फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rocketry The Nambi Effect: कौन हैं नंबी नारायण, जिन पर लगा था पाकिस्तान के लिए जासूसी करने का आरोप

Thu, 19 May 2022 05:15 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

इन दिनों नंबी नारायण का नाम काफी चर्चाओं में बना हुआ है। लेकिन क्या आप जानते हैं कौन हैं नंबी नारायण, जिन पर पाकिस्तान के लिए जासूसी करने का आरोप लगा था और बाद में यही नंबी देश के लिए मिसाल बने थे।
विज्ञापन
1 of 6
नंबी नारायण - फोटो : Social media

इन दिनों नंबी नारायण का नाम काफी चर्चाओं में बना हुआ है। लेकिन क्या आप जानते हैं कौन हैं नंबी नारायण, जिन पर पाकिस्तान के लिए जासूसी करने का आरोप लगा था और बाद में यही नंबी देश के लिए मिसाल बने थे। उनके जीवन से जुड़ी इन्हीं कहानियों पर जल्द ही एक फिल्म रॉकेट्री द नांबी इफेक्ट रिलीज होने वाली है। तो चलिए आज हम आपको नंबी नारायण के जीवन और उनसे जुड़ी रोचक बातों के बारे में बताते हैं।

विज्ञापन

2 of 6
नंबी नारायण - फोटो : Social media

पढ़ने के शौकीन थे नंबी

नंबी नारायणन का जन्म केरल राज्य के एक गांव मे नागरकोइल में हुआ था। उन्होंने इसरो में बतौर क्रायोजेनिक डिवीजन अधिकारी काम किया। उन्हें आज एक सैटेलाइट वैज्ञानिक के रूप में जाना जाता है। एक मध्यमवर्गीय परिवार में जन्मे एस नंबी नारायणन को पढ़ने का काफी शौक था। उन्होंने शिक्षा को अहमियत दी और तिरुवनंतपुरम के एक कॉलेज से एम.टेक किया। पढ़ाई करने के बाद उन्होंने देश के लिए कुछ करने का विचार बनाया।

विज्ञापन

3 of 6
नंबी नारायण - फोटो : Social media

भ्रष्टाचार और जासूसी का लगा आरोप

नंबी नारायणन ने भारतीय स्पेस एजेंसी इसरो में आवेदन किया और उनका आवेदन स्वीकार भी कर लिया गया। इसके बाद उन्होंने कई खोज कीं। एक समय आया जब उनके जीवन में अंधेरा छा गया। भ्रष्टाचार और जासूसी के आरोप लगाकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था। हालांकि बाद में उन्हें रिहा कर दिया गया। यह घटना साल 1994 की है, जब नारायणन पर दो अधिकारियों ने आरोप लगाए थे कि वह रॉकेट व उपग्रह से संबंधित गोपनीय जानकारी भारत के बाहर भेजते हैं। बता दें कि जिस लॉन्च के समय उनपर आरोप लगा था उसको उड़ान परीक्षण डेटा के नाम जाना जाता है।

4 of 6
नंबी नारायण - फोटो : Social media

सीबीआई की जांच में पाए गए निर्दोष

नंबी नारायणन पर जो भी आरोप लगे वे सीबीआई की जांच में गलत साबित हुए। सीबीआई ने कहा था कि भारत की स्पेस एजेंसी के प्रोग्रामों को नष्ट करने के लिए उन पर झूठे आरोप लगाए गए थे। अगर कुछ लोगों की माने तो कहा जाता है कि उन्होंने किसी बड़े ऑफर को ठुकरा दिया था, जिसके बाद अमेरिका के इशारों पर उन्हें फंसाया गया था। साल 1996 में केरल की अदालत ने उन्हें निर्दोष साबित कर रिहा कर दिया।

 
विज्ञापन

5 of 6
नंबी नारायण - फोटो : Social media

नासा से मिला था बड़ा ऑफर

नंबी नारायणन के जीवन में कई उतार-चढ़ाव आए, लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और वे अपने काम में लगे रहे। नंबी को अमेरिका की स्पेस एजेंसी नासा ने भी काम करने के लिए ऑफर दिया था और वे कुछ हद तक राजी भी हो गए थे। बाद में कुछ कारणों की वजह से वह नासा के साथ काम नहीं कर सके। नंबी नारायणन को उनकी खोज की वजह से भारत सरकार की ओर से पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
शाहरुख खान-आर माधवन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अब नारायणन के जीवन पर बन रही फिल्म

नंबी नारायणन का जीवन बड़ा रोचक रहा है। इसलिए आर. माधवन उनके जीवन पर आधारित फिल्म बनाने जा रहे हैं। इस फिल्म का लेखन, निर्माण और निर्देशन आर. माधवन ही कर रहे हैं। हाल ही में फिल्म रॉकेट्री: द नांबी इफेक्ट का ट्रेलर भी रिलीज किया गया, जिसमें दिखाया गया की नंबी को नासा से ऑफर मिला था। नंबी के जीवन पर आधारित इस फिल्म का प्रीमियर फ्रांस में हो रहे कान फिल्म फेस्टिवल में होगा। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें