गुरु...जो हमें जीने का सही मतलब सिखाता है , जो हमें ज्ञान के मोती देता है। कुछ सीखने के लिए या बनने के लिए हर इंसान की जिंदगी में उसका कोई न कोई गुरु जरूर होता है और बॉलीवुड तो एक ऐसी जगह है, जहां सितारे अपने अभिनय से लेकर नृत्य कौशल, गायन, वादन सभी का प्रदर्शन करते हैं। एक्टर हो या फिर कोई सिंगर सेलेब्स भी अपने काम को बेहद संजीदगी से करते हैं। हालांकि ये सब करना सेलेब्स के लिए भी बिना गुरु के पॉसिबल नहीं है। इसलिए बॉलीवुड स्टार्स भी असल जिंदगी में किसी न किसी को अपना गुरु मानते हैं।