Mohabbatein
- फोटो : twitter
क्रांतिकारी शिक्षक
साल 2000 में फिल्म 'मोहब्बतें' में शाहरुख खान, प्रधानाचार्य अमिताभ के उसूलों के खिलाफ क्रांति लाते हैं। इसके अलावा 'ब्लैक' का वर्जनाओं को तोड़ने वाला शिक्षक, 'तारे जमीन पर' में सिस्टम को चुनौती देने वाला शिक्षक, ये सभी किरदार एक क्रांति लाने की कोशिश में थे। वैसे शिक्षक के तौर पर सबसे ज्यादा यादगार किरदार निभाने वाले अमिताभ बच्चन ही कहे जा सकते हैं जो 'चोरी चोरी', 'मोहब्बतें', 'ब्लैक', 'दो और दो चार', 'कस्मे वादे', और आरक्षण जैसी फिल्मों में शिक्षक बने।