रिया चक्रवर्ती, सुशांत सिंह राजपूत और विकास सिंह
- फोटो : इंस्टाग्राम, ANI
सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह के वकील विकास सिंह ने कहा है कि सुशांत की मौत केस में मुंबई पुलिस ने जांच को भटकाया। सिंह ने दावा किया कि सीबीआई, ईडी और एनसीबी जल्द ही मामले में बड़ा खुलासा करेंगे। सिंह ने शुक्रवार को कहा, मुंबई पुलिस ने जांच में समय बर्बाद किया। मामले में एफआईआर तक दर्ज नहीं की गई। मामले में ईडी और सीबीआई ने जांच शुरू की। इसके बाद एनसीबी भी जांच में जुटी है। मुझे भरोसा है कि तीनों एजेंसियां मामले में जल्द बड़ा खुलासा करेंगी।
वकील विकास सिंह का दावा- 2019 तक ठीक थे सुशांत, रिया के आने के बाद बिगड़ी हालात