तरला ट्रेलर लॉन्च
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
तरला दलाल को आगे बढ़ाने में उनके पति नलिन दलाल का विशेष योगदान रहा है। फिल्म में तरला दलाल के पति नलिन दलाल की भूमिका शारिब हाशमी ने निभाई है। वह कहते हैं, 'उन दिनों जब उद्यमी शब्द चलन में भी नहीं था, तरला दलाल ने कई बाधाओं को तोड़ा और एक ताकत बन गईं। हालांकि हर कोई उनकी यात्रा को जानता है, लेकिन बहुत से लोग यह नहीं जानते हैं कि उस मुकाम तक पहुंचने के लिए उन्हें कितना संघर्ष करना पड़ा। लोग यह भी नहीं जानते होंगे कि तरला का एक सहायक उनका पति भी था, जो उसके पंखों के नीचे की हवा था। तरला को उसके लक्ष्य तक पहुंचाने में उसके पति ने अपने सपनों को त्याग दिया था। मुझे उम्मीद है कि तरला और नलिन की कहानी हर उस परिवार को प्रेरित करेगी, जो अभी भी पितृसत्तात्मक तरीके से काम कर सकते हैं।'