अभिनेत्री हुमा कुरैशी इन दिनों अपनी नई फिल्म 'तरला' को लेकर लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। अब हाल ही में अभिनेत्री ने खुलासा किया कि वह बॉडी शेमिंग की शिकार हो चुकी हैं। हुमा ने अपनी जिंदगी के पुराने दर्द भरे पन्नों को पलटते हुए याद किया कि जब वह अभिनेत्री बनीं तो उन्होंने अपने बारे में कई अजीब बातें पढ़ीं और सुनीं।