फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैफ ने कहा- 'इंडिया की अवधारणा अंग्रेजों ने दी', तारिक फतेह बोले- 'इसलिए बेटे का नाम तैमूर रखा'

Mon, 20 Jan 2020 06:44 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सैफ अली खान - फोटो : Twitter
अभिनेता सैफ अली खान का 'तानाजी: द अनसंग वॉरियर' को लेकर दिया गया बयान चर्चा में है। सैफ ने कहा फिल्म में जो दिखाया गया वो इतिहास नहीं है। इतिहास क्या है इसके बारे में मुझे बखूबी पता है लेकिन कुछ वजहों से मैं स्टैंड नहीं ले पाया। 
विज्ञापन

2 of 5
Saif Ali Khan - फोटो : twitter
अनुपमा चोपड़ा को दिए इंटरव्यू में सैफ ने कहा है कि मेरा मानना है कि इंडिया की अवधारणा अंग्रेजों ने दी और शायद इससे पहले नहीं थी। सैफ अपने इस बयान के बाद आलोचना झेल रहे हैं। लेखक तारिक फतेह ने सैफ को इस बयान के लिए ट्रोल किया है।
विज्ञापन

3 of 5
Saif Ali Khan - फोटो : Social Media
तारिक फतेह ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा है- बॉलीवुड में इतिहास के जानकार '#SaifAliKhan का दावा है कि "अंग्रेजों के आने तक" भारत की कोई अवधारणा नहीं थी। बिल्कुल सही। फ्रैंच ईस्ट इंडिया कंपनी चीन के बारे में थी और वास्को डी गामा इंडिया नहीं फिजी गए थे। आखिरी बार इतिहास से प्रेरित होकर उन्होंने बेटे का नाम तैमूर रखा था।
 

4 of 5
Saif Ali Khan - फोटो : Social Media
तारिक फतेह के इस ट्वीट के बाद लोग सैफ अली खान को ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- मैं समझ सकता हूं कि सैफ अली खान ने महाभारत नहीं पढ़ा हो लेकिन उन्होंने हदीस को नहीं पढ़ा है जिसमें पैगंबर ने कहा था "मुझे हिंद की तरफ से ठंडी हवा महसूस होती है।''
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
saif ali khan - फोटो : Social Media
एक अन्य यूजर ने लिखा- इन लोगों ने पहले भी जुल्म किए थे बाद में भी जुल्म करेंगे। यह धूर्त लोग हैं इनसे यह पूछना चाहिए कि भारत में आक्रमण करने के लिए कौन-कौन लोग आए थे। बात करें फिल्म तानाजी की तो इसमें सैफ अली खान के उदयभान राठौर के किरदार को निगेटिव दिखाया गया है क्योंकि उसे औरंगजेब का वफादार बताया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें