दिल्ली के शाहीन बाग में बीते लगभग 40 दिनों से नागरिकता संशोधन कानून और राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (NRC) के खिलाफ लोग विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इसपर केंद्र सरकार ने चुप्पी साध रखी है जबकि विरोधी दल सियासत करने से बाज नहीं आ रहे हैं। हाल ही में पाकिस्तानी मूल के कनाडाई लेखक व मशहूर विचारक तारिक फतेह ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जिसपर जावेद अख्तर ने उन्हें जवाब दिया।