करण जौहर और कंगना रनौत के बीच नेपोटिज्म को लेकर हुई बयानबाजी जगजाहिर है। बीते दिनों करण जौहर की फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहीं तारा सुतारिया ने एक इंटरव्यू के दौरान कंगना रनौत को अपना रोल मॉडल बताया था। लेकिन अब उन्होंने अपने बयान पर यू टर्न ले लिया है।
विज्ञापन
2 of 5
tara sutaria
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंगना को आदर्श बताने के बाद इसे लेकर खूब हंगामा हुआ था। जब बात ज्यादा बढ़ गई तो करण जौहर की टीम ने तारा सुतारिया को बुलाकर उनके बयान पर नाराजगी जताई और आगे से ऐसे बयान न देने की नसीहत भी दी।
विज्ञापन
3 of 5
प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण
इस बात को तारा ने जल्द ही समझ लिया। हाल में तारा जयपुर में अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए आई थीं। इस बार जब उनसे आदर्श हीरोइन की बात पूछी गई, तो पिछले जवाब से यू टर्न मारते हुए दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा को अपना रोल मॉडल बता दिया।
4 of 5
kangana ranaut
जब तारा सुतारिया के सामने कंगना रनौत का जिक्र हुआ, तो वो सिर्फ मुस्कराकर रह गईं। तारा ने जब कंगना को आदर्श माना था, तो कंगना की बहन रंगोली ने उनकी तारीफ की थी।
इंटरव्यू के दौरान तारा सुतारिया ने कहा था कि वो कंगना रनौत का का बहुत सम्मान करती हैं। उन्होंने कहा था- 'आउट साइडर होने के चलते मैं कंगना रनौत को रोल मानती हूं। कंगना ने अपने टैलेंट के दम बिना किसी का सपोर्ट लिए सबकुछ पा लिया है। आउटसाइडर के लिए तो वो रोल मॉडल हैं। इंडस्ट्री से बाहर की होने के बावजूद भी उन्होंने अपने लिए शानदार यहां जगह बनाई है। उनके पास जो कुछ भी है वो उनकी खुद की मेहनत का है और ये बात काबिल ए तारीफ है।'