तारा सुतारिया
- फोटो : instagram
तारा सुतारिया और उनकी बहन ने शास्त्रीय, मॉर्डन, लैटिन अमेरिकी और वेस्टन डांस की शिक्षा ली हुई है। इसके अलावा वह बेहतरीन गायिका भी हैं। तारा सुतारिया सात साल ही उम्र से गाना गा रही हैं। उन्हें ओपेरा संगीत का भी ज्ञान है। उन्होंने सेंट एंड्रयूज कॉलेज से मास मीडिया की पढ़ाई की हुई है। तारा सुतारिया ने अपना करियर वीडियो जॉकी (वीजे) के तौर पर शुरू किया था। उन्होंने इंडिया के डिज्नी चैनल पर वीजे का काम किया।