तारा सुतारिया जल्द ही एक्टर टाइगर श्रॉफ और चंकी पांडे की बेटी अनन्या पांडे के साथ बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं। इसके अलावा तारा और अनन्या बहुत अच्छी दोस्त भी हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर तारा सुतारिया का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में अनन्या भी साथ दिखाई दे रही हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
Tara Sutaria
- फोटो : Instagram
इस वायरल वीडियो में तारा सुतारिया भरी फ्लाइट मेें सबके सामने हाथ जोड़ती नजर आ रही हैं। दरअसल,तारा और अनन्या एक फ्लाइट में बैठी हुईं थीं। इस दौरान बाहर का मौसम काफी खराब था। खराब मौसम की वजह से तारा सुतारिया काफी डर गईं और अपने दोनों हाथ जोड़कर प्रार्थना करने लगीं।
विज्ञापन
3 of 5
Ananya Pandey
- फोटो : twitter
वहीं तारा की बगल वाली सीट पर बैठीं अनन्या पांडे ने जब उन्हें इस तरह देखा तो उन्होंने शुरुआत में सोचा ही तारा मजाक कर रही हैं, लेकिन कुछ ही देर बाद अनन्या को भी यकीन हो गया कि वह खराब मौसम की वजह से डरी हुईं हैं। तारा सुतारिया और अनन्या पांडे के इस वीडियो को धर्मा प्रोडक्शन ने अपने ऑफिशियल इंस्टा अकाउंट पर शेयर किया है।
4 of 5
Tara Sutaria
- फोटो : Instagram
इन दोनों एक्ट्रेस के फैंस इस वायरल वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं और कमेंट के जरिए अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। गौरतलब है कि बीते दिनों तारा सुतारिया ने एक इंटरव्यू में कंगना रनौत को अपना रोल मॉडल बताया। उन्होंने कहा कि वो कंगना की बहुत बड़ी फैन हैं।
इंटरव्यू के दौरान तारा सुतारिया ने बताया कि वो कंगना रनौत का का बहुत सम्मान करती हैं। उन्होंने कहा, आउट साइडर होने के चलते मैं कंगना रनौत को रोल मानती हूं। कंगना ने अपने टैलेंट के दम बिना किसी का सपोर्ट लिए सबकुछ पा लिया है। आउटसाइडर के लिए तो वो रोल मॉडल हैं।