बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर्स में से एक अनुराग कश्यप इन दिनों अपनी फिल्म 'सांड़ की आंख' को लेकर बिजी हैं। इस फिल्म को तुषार हीरानंदानी डायरेक्ट कर रहे हैं। अनुराग इस फिल्म के निर्माता हैं। अनुराग धरातल पर उतरकर फिल्म बनाने वालो में से हैं। इसी के साथ वह सोशल मीडिया पर भी सक्रिय हैं। बीती 29 अप्रैल को मुंबई में लोकसभा चुनाव को लेकर वोटिंग हुई थी। इस दौरान कई बॉलीवुड स्टार्स वोट डालते हुए स्पॉट हुए थे। ऐसे में अनुराग ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ ऐसे ट्वीट्स किए जो इंटरनेट पर वायरल हो गए।