फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

22 साल की मॉडल की गोली मारकर हत्या, इंस्टाग्राम पर तस्वीरों से मचा दिया था धमाल

Sat, 29 Sep 2018 10:01 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
tara fares
इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरों से धमाल मचाने वालीं मॉडल तारा फेयर्स की गोली मारकर हत्या कर दी गई। तारा 22 साल की थीं। घटना के वक्त वो अपनी कार चला रही थीं। तभी कुछ लोगों ने उन्हें घेर लिया और तीन गोलियां मार दीं। मामले में जांच के आदेश दे दिए गए हैं।
विज्ञापन

2 of 5
tara fares
तारा इराक की रहने वाली थीं। जानकारी के मुताबिक, वो अपनी पोर्श कार से बगदाद से कैंप साराह डिस्ट्रिक्ट तक ड्राइव कर रही थीं। उसी वक्त उन पर गोलीबारी की गई। इराक के गृह मंत्रालय ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन

3 of 5
tara fares
अपनी खास लाइफस्टाइल और बिंदास अंदाज की वजह से तारा लगातार चरमपंथियों के निशाने पर थीं। तारा अपने टैटू, बालों के अलग-अलग रंगों और डिजाइनर कपड़ों को लेकर काफी चर्चित थीं। बता दें कि इंस्टाग्राम पर उनके फॉलोअर्स की संख्या करीब 27 लाख है। 

4 of 5
tara fares
जॉर्डन में रह रहे व्यंगकार अहमद अल बशीर ने तारा की हत्या की निंदा की। उन्होंने लिखा, 'एक लड़की को इसलिए मार दिया गया क्योंकि उसने बाकी दूसरी लड़कियों की तरह अपनी जिंदगी जीने का फैसला किया था। अगर कोई भी हत्या करने वालों के लिए किसी वजह की तलाश करता है तो वह भी इस हत्या में सहभागी होगा।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
tara fares
सोशल मीडिया पर तारा के फैंस इस घटना के बाद से हैरान हैं। उनके एक फैंस ने लिखा, 'एक इराकी मॉडल दूसरी लड़कियों की तरह ही अपने जीवन का आनंद ले रही थी। दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से कुछ चरमपंथियों द्वारा उसकी हत्या कर दी गई। इसने मुझे काफी दुखी कर दिया है।'  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें