फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'पटाखा' से लेकर 'बिग बॉस' तक, मनोरंजन जगत की इन बड़ी खबरों पर रहेगी नजर

Sat, 29 Sep 2018 09:09 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
patakha
'सुई धागा' और पटाखा' का कलेक्शन
वरुण धवन और अनुष्का शर्मा की फिल्म 'सुई धागा' सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। यह फिल्म यशराज बैनर के तले बनी है जिसमें अनुष्का शर्मा और वरुण धवन हैं। 'सुई धागा' फिल्म के साथ 'पटाखा' फिल्म भी रिलीज हुई है। इस फिल्म में सान्या मल्होत्रा, राधिका मदान, सुनील ग्रोवर और विजय राज मुख्य भूमिका में है। इस फिल्म को विशाल भारद्वाज ने डायरेक्ट किया है। पहले दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो दोनों ही फिल्में उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाईं।

पढ़ें: वरुण-अनुष्का की 'सुई धागा' ने सान्या का फुस्स किया 'पटाखा', पहले दिन ही कलेक्शन में दे दी मात
विज्ञापन

2 of 5
tanushree dutta
तनुश्री ने अक्षय कुमार पर उठाए सवाल
तनुश्री दत्ता और नाना पाटेकर का विवाद थमता नहीं दिख रहा है। बॉलीवुड की कई हस्तियों ने खुलकर तनुश्री का खुलकर सपोर्ट किया है। इनमें से एक टि्वंकल खन्ना भी हैं लेकिन तनुश्री ने अक्षय कुमार पर ही सवाल उठा दिए। एक इंटरव्यू में तनुश्री ने कहा कि 'सपोर्ट के लिए शुक्रिया, लेकिन आपके पति (अक्षय कुमार) का क्या है। वे अभी भी नाना पाटेकर के साथ शूटिंग कर रहे हैं। इस बारे में क्या कहेंगी?'

पढ़ें: प्रियंका चोपड़ा-स्वरा भास्कर के बाद तनुश्री के पक्ष में उतरीं ट्विंकल खन्ना, बताई पूरी सच्चाई
विज्ञापन

3 of 5
bigg boss 12
'बिग बॉस' में आएंगे आयुष्मान और तबू
'बिग बॉस' के घर में बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना और तबू वीकेंड का वार में एंट्री लेंगे। आयुष्मान घरवालों से पूछेंगे कि कौन घर में 'अंधाधुन' खेल रहा है। ऐसे में अनूप और जसलीन का नाम सामने आएगा। बता दें कि आयुष्मान की फिल्म 'अंधाधुन' अगले महीने अक्टूबर में रिलीज होने जा रही है इसमें उनके साथ एक्ट्रेस राधिका आप्टे और तबू नजर आएंगी।

पढ़ें: बिग बॉस LIVE : घर में पहुंचे एक्टर आयुष्मान खुराना, बोले- अनूप-जसलीन खेल रहे हैं 'अंधाधुन'

4 of 5
Sacred Games
सैफ और नवाज ने बढ़ाई फीस
बॉलीवुड कलाकार नवाजुद्दीन सिद्दीकी, सैफ अली खान और राधिका आप्टे की चर्चित वेब सीरीज 'सेक्रेड गेम्स' सीजन 2 का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। पिछले दिनों इसका टीजर रिलीज किया गया था जिसके काफी पसंद किया गया था। खबरों की मानें तो 'सेक्रेड गेम्स' सीजन 2  के लिए नवाजुद्दीन सिद्दीकी और सैफ अली खान ने अपनी फीस बढ़ा दी है।

पढ़ें: 'सेक्रेड गेम्स' की सफलता के बाद नवाजुद्दीन सिद्दीकी और सैफ अली खान ने बढ़ाई फीस
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
mehmood
महमूद का जन्मदिन आज
महमूद हिंदी सिनेमा के इकलौते ऐसे कॉमेडी एक्टर थे जिनका कद हीरो से भी ऊपर होता था। महमूद हमेशा से अपनी जिंदादिल अंदाज के लिए जाने जाते थे। उस दौर में उन्हें फिल्म के हीरो से ज्यादा फीस दी जाती थी। यही नहीं फिल्म को हिट कराने के लिए पोस्टर पर महमूद का फोटो लगाना बेहद जरूरी होता था। सफलता की ऊंचाइयों तक पहुंचने वाले महमूद को जब भी मौका मिलता किसी की मदद करने में कभी पीछे नहीं रहते थे। 

पढ़ें: महमूद से प्यार कर पछताई थीं ये एक्ट्रेस, अफेयर के चलते 3 साल तक नहीं मिला था कोई काम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें