फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तनुश्री के हक में उतरीं डेजी शाह, बोलीं-तीसरे दिन कुछ तो कुछ तो हुआ था जो...

Mon, 01 Oct 2018 06:52 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क/अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
tanushree dutta
नाना पाटेकर पर यौन शोषण के आरोप लगाने के बाद तनुश्री दत्ता के सहयोग में पूरा बॉलीवुड आ गया है। तनुश्री के आरोप लगाने के बाद उनको बॉलीवुड का काफी समर्थन मिल रहा है। आपको बता दें सलमान की बहुत अच्छी फ्रेंड और बॉलीवुड की दिग्गज हीरोइन डेजी शाह भी अब तनुश्री का साथ देने के लिए मैदान में उतर आई हैं।
विज्ञापन

2 of 4
tanushree
डेजी शाह ने बॉलीवुड हंगामा से बात करते हुए कहा है, फिल्म के सेट पर असिस्टेंट कोरियोग्राफर का काम बहुत अहम नहीं होता है। हमें बस डांस स्टेप लिखने का दिया जाता है। जब हॉर्न ओके प्लीज की शूटिंग हो रही थी तब मैंने तीन दिन तक तनुश्री के साथ काम किया था। पहले के दो दिन सारा काम बिल्कुल सही ढंग से हुआ लेकिन शो के तीसरे दिन कुछ तो हुआ था जो एक महिला होने के नाते मैं अच्छे से समझ सकती थी।
 
विज्ञापन

3 of 4
tanushree
डेजी शाह के मुताबिक मुझे मामले के बारे में ज्यादा कुछ नहीं पता था, लेकिन तनुश्री के भावों को मैं दूर से समझ सकती थी। मैं सेट पर उस समय मौजूद थी जब तनुश्री गुस्से में वैनिटी वैन की तरफ गईं। क्या हुआ यह घटना मुझे अच्छे से नहीं पता, लेकिन फर्स्ट हाफ के बाद मैंने देखा कि तनुश्री ने खुद को वैन में बंद कर दिया था। नाम तो नहीं पता पर हां किसी ने उनको गलत तरीके से छूने की कोशिश की थी। सेट पर लोग तनुश्री के बारे में बातें कर रहे थे।
 
विज्ञापन

4 of 4
tanushree dutta
एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता और नाना पाटेकर के बीच में शुरू हुआ विवाद थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। बॉलीवुड के नामी सितारों की तरफ से प्रतिक्रिया आने के बाद इस मामले ने अब एक बड़ा रूप ले लिया है। हॉर्न ओके प्लीज की असिस्टेंट डॉयरेक्टर शाइनी ने तनुश्री को सही बताते हुए एक चौंका देने वाला खुलासा किया है। शाइनी ने अपने बयान में कहा है कि जब फिल्म हॉर्न ओके प्लीज की शूटिंग हो रही थी, तब तनुश्री नाना पाटेकर के साथ काम करने में असहज हो रही थीं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें