बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर को छेड़छाड़ मामले में मुंबई पुलिस की ओर से क्लीन चिट देने से एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता काफी निराश हैं। तनुश्री ने पुलिस पर सबूतों को तोड़-मरोड़कर पेश करने का आरोप लगाया है। साथ ही उन्होंने मुंबई पुलिस और कानून व्यवस्था को भ्रष्ट बताया। तनुश्री दत्ता ने अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आरोपियों को सजा देने की मांग की है।
विज्ञापन
2 of 5
tanushree dutta nana patekar
- फोटो : social media
दरअसल नाना पाटेकर को क्लीन चिट मिल जाने के बाद तनुश्री दत्ता लगातार पुलिस और कानून व्यवस्था को कोस रही हैं। साथ ही आरोप लगा रही हैं कि उनके केस में पुलिस ने सबूतों को तोड़-मरोड़कर पेश किया है। मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो अब उन्होंने कहा है कि नाना पाटेकर के मामले में मुंबई पुलिस मुझसे झूठ बोल रही है कि सिंटा (CINTAA) के साथ की गई मेरी शिकायत में मैंने सेक्सुअल हरासमेंट की बात का जिक्र नहीं किया था। जबकि 2008 में मैंने सिंटा को अपनी शिकायत पत्र की कॉपी सेक्सुअल हरासमेंट की बात का जिक्र किया गया था। इस शिकायत पत्र को 2018 की मेरी FIR में भी जोड़ा गया था।'
विज्ञापन
3 of 5
Tanushree Dutta, Nana Patekar
- फोटो : social media
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार तनुश्री दत्ता ने सिस्टम पर अपना गुस्सा जाहिर करते हुए कहा कि, 'सबूतों को तोड़-मरोड़ कर आरोपियों को बचाया गया। पुलिस शुरू से ही आरोपियों से मिली हुई थी, जब पुलिस ने हमसे कहा कि हमारा केस बहुत मजबूत है आप सारे सबूत ले आइए हम उन्हें जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लेंगे। अब उन्होंने आरोपियों की गिरफ्तारी न करने के बजाए हमारी ही पीठ में छुरा घोंपा और मेरी शिकायत को फर्जी बता दिया। यह भ्रष्टाचार की हद हो गई है।
4 of 5
PM Modi
- फोटो : twitter
तनुश्री दत्ता ने आगे कहा कि 'मोदी जी, भ्रष्टाचार मुक्त भारत की बात करते हैं, क्या हुआ इसका? एक व्यक्ति देश की बेटी का शौषण करता है, भीड़ खुलेआम हमला करती है, हर बार न्याय नहीं मिलता, झूठा ठहराया जाता है। उसे धमकाया जाता है और दबाव बनाया जाता है, करियर खत्म कर दिया जाता है। उसे मजबूर होकर दूसरे देश में जाकर गुमनामी की जिंदगी जीनी पड़ती है और पुलिस कहती है कि शिकायत फर्जी है! यही है आपका राम राज्य?'
तनुश्री दत्ता से छेड़छाड़ मामले में मुंबई पुलिस ने क्लीन चिट दे दी है। पुलिस ने 'बी समेरी' रिपोर्ट फाइल की है। इस रिपोर्ट के मुताबिक तनुश्री दत्ता की ओर से नाना पाटेकर पर लगाए गए छेड़छाड़ के आरोप में पुलिस को कई सबूत नहीं मिला है। इसलिए पुलिस ने इस केस की जांच को भी आगे बढ़ाने से मना कर दिया है। पिछले साल सितंबर में एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता ने #MeToo कैंपेन के जरिए नाना पाटेकर पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया था। तनुश्री ने कहा था कि फिल्म 'हॉर्न ओके प्लीज' के सेट पर उनके साथ छेड़छाड़ हुई थी।