आज दुनियाभर में फादर्स डे मनाया जा रहा है। आम से लेकर खास तक सभी सोशल मीडिया के जरिए अपने पिता को फादर्स डे की बधाई दे रहे हैं। वहीं कई बॉलीवुड कलाकारों ने भी सोशल मीडिया पर अपने पिता के साथ तस्वीरें साझा करते हुए बधाई दी। इस कड़ी में एक्ट्रेस सोनम कपूर भी हैं।
विज्ञापन
2 of 5
अनिल कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
फादर्स डे पर सोनम कपूर ने सोशल मीडिया पर पिता और एक्टर अनिल कपूर के साथ अपनी एक थ्रोबैक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में छोटी सोनम कपूर पापा अनिल कपूर की गोद में बैठी नजर आ रही हैं। तस्वीर में दोनों बेहद खूबसूरत दिखाई दे रहे हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए सोनम कपूर ने पिता के लिए प्यारभरा कैप्शन भी लिखा है।
विज्ञापन
3 of 5
sonam kapoor
- फोटो : social media
सोनम कपूर ने पिता अनिल कपूर की इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- 'मेरे लिए एक दिन काफी नहीं है कि मैं ये बता सकूं कि आप (अनिल कपूर) मेरे लिए कितना मायने रखते हैं। डैड आप मेरे हमेशा से सुपरहीरो रहे हैं। हैप्पी फादर्स डे, लव यू सो मच।'
4 of 5
Sonam Kapoor
- फोटो : social media
सोनम कपूर के फैंस पिता और बेटी की इस प्यारी सी तस्वीर को काफी पसंद कर रहे हैं। वहीं कमेंट के जरिए फैंस फादर्स डे की बधाई भी दे रहे हैं। आपको बता दें कि सोनम कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और वह अक्सर अपनी थ्रोबैक तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।
हाल ही में सोनम ने इंस्टाग्राम पर एक थ्रोबैक फोटो पोस्ट की है। इस फोटो में सोनम ट्रेन की बर्थ पर लेटी नजर आ रही हैं। इसके साथ ही वो एक प्यारी सी स्माइल करती दिख रही हैं। शेयर होने के साथ ही फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। उनकी तस्वीर में पति आनंद आहुजा सहित कई सितारों ने कंमेट भी किए।