तनुश्री दत्ता
- फोटो : सोशल मीडिया
तनुश्री दत्ता ने सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'कौन बॉलीवुड माफिया? वही, जिनका नाम एसएसआर (सुशांत सिंह राजपूत) की मौत के मामले में बार-बार सामने आ रहे थे। (ध्यान देने वाली बात यह है कि इन सभी के पास एक ही क्रिमिनल लॉयर है)।' पोस्ट में आगे तनुश्री दत्ता ने लोगों से अपील करते हुए लिखा, 'उनकी फिल्में न देखें, उनका पूरी तरह से बहिष्कार करें। इनके पीछे पड़ जाएं। उन सबके पीछे पड़ जाओ जिन्होंने मेरे बारे में फर्जी खबरें फैलाई हैं। उनके जीवन को नर्क बना दो। कानून और न्याय ने भले ही मुझे विफल कर दिया हो लेकिन मुझे इस राष्ट्र के लोगों पर विश्वास है। जय हिन्द…और अलविदा! फिर मिलेंगे।'