फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्रग एडिक्ट और लेस्बियन कहने पर राखी पर भड़कीं तनुश्री, बोलीं- 'दिमाग की प्लास्टिक सर्जरी कराओ'

Mon, 29 Oct 2018 12:58 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
rakhi sawant and tanushree - फोटो : social media
तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर पर यौन शोषण के आरोप लगाए थे, जिसके बाद बाद राखी सावंत ने नाना पाटेकर का समर्थन किया और तनुश्री दत्ता को ही लपेटे में ले लिया। राखी सावंत ने तनुश्री दत्ता को लेस्बियन और ड्रग एडिक्ट तक कह दिया। अब इन सबका तनुश्री दत्ता ने जवाब दिया है।
विज्ञापन

2 of 6
rakhi, tanushree - फोटो : self
डीएनए के मुताबिक, तनुश्री दत्ता ने कहा कि 'मेरे माता-पिता ने हमेशा सोच-समझकर सही दोस्त चुनने की सलाह दी है। मैं उनके सुझावों को मानती हूं। ऐसे में ये बहुत बुरा है कि राखी सावंत जैसे गंवार, अनपढ़, डाउन मार्केट, चरित्रहीन और क्लासलेस लोग मेरे दोस्त होने का दावा कर रहे हैं। मैं उनसे केवल एक बार एयरपोर्ट पर मिली हूं। कई साल पहले जब मैं भारत से विदेश स्टेज शो के लिए जाने वाली थी।' 
विज्ञापन

3 of 6
tanushree dutta - फोटो : instagram
'मैं उसे लगातार इग्नोर कर रही थी तभी उसने मौका देखकर मुझे पकड़ लिया और मुझे ईसाई धर्म अपनाने के लिए कहने लगी। उसने मुझसे कहा कि अगर मैंने जीसस पर भरोसा नहीं किया तो मुझे नर्क में जगह मिलेगी। जब मैंने उससे पूछा कि स्वर्ग और नर्क का रास्ता क्या है तो उसके पास जवाब नहीं था। तब राखी सावंत हिंदुत्व और मूर्ति पूजा के खिलाफ बातें कर रही थी। मैंने उसे वापस जाने के लिए कहा।'

4 of 6
tanushree dutta - फोटो : Instagram
'राखी सावंत की बातें सुनकर मैंने बाइबिल पढ़ने का फैसला किया कि क्या वाकई में ऐसा कहीं लिखा गया है कि अगर मैं ईसाई धर्म ग्रहण नहीं करूंगी तो मैं नर्क में जाऊंगी। असल में मुझे यह कहीं भी लिखा नहीं मिला। मैंने उसके 'जीसस' से किनारा कर लिया। कुछ सालों बाद मैंने धार्मिक गुरुओं को सुना और दोबारा भरोसा करना शुरू कर दिया। मैंने अपने दिल में जीसस को माना। मैंने कभी धर्म परिवर्तन नहीं किया बस भगवान से प्यार किया।'
विज्ञापन

5 of 6
tanushree dutta - फोटो : Instagram
तनुश्री दत्ता ने कहा कि 'राखी सावंत जैसे लोगों की वजह से हमारे देश में अल्पसंख्यक मुश्किल में फंस जाते हैं। जब वो हिंदू होते हैं तो दूसरे धर्म के बारे में बुरी बातें करते हैं जब वो दूसरा धर्म अपना लेते हैं तो हिंदू धर्म के बारे में बुरी बातें करते हैं। मुझे लगता है कि राखी सवांत को डर है कि मैं उस घटना के बारे में लोगों को बता ना दूं। असल में मैं तो वो सब भूल भी गई थी।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
tanushree dutta - फोटो : self
तनुश्री ने आगे कहा, 'मैंने अपना सिर मुंडवा लिया तो मुझे समलैंगिक कह रही है। हिंदू और बौद्ध दोनों धर्म में दिक्षा ग्रहण करने के दौरान अपने बालों का दान करते हैं। उसने कहा कि बगैर ड्रग लिए पहाड़ों पर ध्यान नहीं लगा सकते। जितने भी महान योगी हिमालय में तपस्या कर रहे हैं तो क्या वो सभी ड्रग एडिक्ट हैं। तुम्हें केवल पैसे और सेक्स से मतलब है। क्या तुम अपने दिमाग का भी प्लास्टिक सर्जरी कराओगी?' तनुश्री दत्ता ने जिस तरह राखी सावंत को जवाब दिया है, अब देखना होगा कि राखी इस पर क्या कहती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें