साल 2018 में तनुश्री दत्ता ने सोशल मीडिया पर हैशटैग मीटू की शुरुआत करके हर किसी को चौंका दिया था, जिसमें अभिनेत्री ने नाना पाटेकर के खिलाफ यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। इसके बाद से ही तनुश्री लगातार अपने पोस्ट और इंटरव्यू के जरिए बॉलीवुड माफिया पर बोल रही हैं। वहीं, अब तनुश्री दत्ता ने अपने लेटेस्ट पोस्ट से बॉलीवुड के गलियारों में हलचल बढ़ा दी है। अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर एक लंबा चौड़ा पोस्ट शेयर किया है, जिसमें तनुश्री ने आरोप लगाते हुए कहा है कि कई लोग उन्हें टारगेट कर रहे हैं।