आलोक नाथ
आखिर में आपको बता दें कि जब से तनुश्री ने नाना पर यौन शोषण के गंभीर आरोप लगाए हैं तब से पूरा बॉलीवुड सकते में आ गया है और अबतक फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई लोगों के नाम #MeToo के तहत सामने आए हैं। इसमें एक्ट्रेस कंगना रनौत ने फिल्म 'क्वीन' के डायरेक्टर विकास बहल, टीवी प्रोड्यूसर विनता नंदा ने बॉलीवुड के 'संस्कारी बाबूजी' आलोक नाथ, गायिका सोना महापात्रा ने मशहूर गायक कैलाश खेर और एक महिला ने एक्टर, गीतकार और डायलॉग राइटर पीयूष मिश्रा पर यौन शोषण के आरोप मढ़े हैं।