फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तनुश्री के आरोपों पर नाना पाटेकर ने 10 साल पहले कहा था- 'बच्ची गंदी बातें कर रही है...'

Fri, 05 Oct 2018 10:17 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
tanushree dutta
नाना पाटेकर पर यौन शोषण का आरोप लगाने के बाद से तनुश्री दत्ता लगातार सुर्खियों में हैं। इस बीच तनुश्री को नाना पाटेकर और विवेक अग्निहोत्री ने एक साथ लीगल नोटिस भेज दिया है। तनुश्री ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि 'उन्हें सच बोलने की सजा मिल रही है।' इसके अलावा राज ठाकरे की ओर से भी उन पर केस दर्ज कराया गया है। आरोप है कि तनुश्री ने उनकी इमेज को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की है। बता दें कि तनुश्री ने आरोप लगाया है कि साल 2008 में ‘फिल्म हॉर्न ओके प्लीज’ की शूटिंग के दौरान नाना पाटेकर ने उनसे बदतमीजी करने की कोशिश की थी। 
विज्ञापन

2 of 5
nana patekar
तनुश्री के आरोपों के बाद नाना पाटेकर ने कहा कि 'वो झूठ बोल रही हैं और इससे मेरी इमेज को नुकसान पहुंचा है। मामले में वो कानून कार्रवाई करेंगे और लीगल नोटिस भेजेंगे।' साल 2008 में भी जब तनुश्री ने आरोप लगाया था तो नाना पाटेकर ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सारे आरोपों से इनकार किया था।
विज्ञापन

3 of 5
nana patekar
नाना पाटेकर ने कहा था कि 'मुझेे गंदा लग रहा है कि ऐसी सफाई देनी पड़ रही है। मैं 35 साल से इस इंडस्ट्री में हूं लेकिन ऐसा गंदा इल्जाम किसी ने नहीं लगाया। मुझे नहीं पता कि ये बच्ची (तनुश्री दत्ता) ऐसा क्यों कह रही है।' 
 

4 of 5
नाना पाटेकर
नाना ने आगे कहा कि 'मैंने उन्हें कब टच किया ये मुझे नहीं याद है। पूरे गाने की शूटिंग के दौरान उन्हें मुझे छूना था, मैं तो दूर भागता हूं। बच्ची को समझना चाहिए कि क्या बोल रही है। मेरे समझ में ही नहीं आया कि आखिर क्या हुआ।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
nana, tanushree
नाना ने कहा कि 'रिहर्सल के बाद मेरी शूटिंग खत्म होने वाली थी। मैंने कहा बेटा तुम वैन में बैठो। मैं नाच नहीं सकता तो मुझे ज्यादा रिहर्सल की जरूरत है। शुरुआत के तीन दिन उन्होंने काफी कॉपरेट किया। अगर तनुश्री को दिक्कत थी तो पहले ही कहती। ये सारे आरोप गलत हैं। मुझे तो ऐसी बातें करते हुए भी घिन्न आ रही है।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें