बॉक्स ऑफिस पर 2 फिल्में एक साथ रिलीज हो गई हैं। यह फिल्में 'लवयात्री' और 'अंधाधुन' हैं। इन दोनों ही फिल्मों का स्टार्स ने जमकर प्रमोशन किया है। 'लवयात्री' की बात करें तो इस फिल्म से सलमान खान की बहन अर्पिता खान के पति आयुष शर्मा बॉलीवुड में डेब्यू कर रहे हैं जिसमें उनका साथ वारिना हुसैन दे रही हैं। 'लवयात्री' फिल्म को कड़ी टक्कर 'अंधाधुन' फिल्म दे सकती है। इस फिल्म में बॉलीवुड के मशहूर चेहरे आयुष्मान खुराना के अलावा तब्बू और राधिका आप्टे मुख्य भूमिका में हैं।