बॉलीवुड एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता ने जब से नाना पाटेकर, निर्देशक विवेक अग्निहोत्री और गणेश आचार्य पर यौन शोषण का आरोप लगाया है तब से फिल्म इंडस्ट्री में तहलका मच गया है। हिंदी सिनेमाजगत का एक हिस्सा तनुश्री का सपोर्ट कर रहा है तो वहीं कुछ लोग इस मामले पर कुछ भी कहने से कतराते हुए नजर आ रहे हैं। इस बीच तनुश्री को नाना पाटेकर और विवेक अग्निहोत्री ने एक साथ लीगल नोटिस भेज दिया है। इस लीगल नोटिस की जानकारी खुद तनुश्री ने एक बयान में दी है जिसमें उन्होंने कहा है कि उन्हें सच बोलने की सजा मिलनी शुरू हो गई है।