फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रियंका ने पहले सलमान को कर दिया था नाराज, अब कर रही हैं ऐसा काम, खुश हो जाएंगे वो

Thu, 04 Oct 2018 12:22 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
बीते दिनों बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के द्वारा एक्टर सलमान खान की फिल्म 'भारत' को छोड़ने की खबरों आ रही थीं। इसके बाद सलामान और प्रियंका के संबंधों को लेकर बॉलीवुड गलियारों में अफवाहों का बाजार गरम हो गया। हर कोई यह कहने में लगा हुआ है कि प्रियंका ने सलमान खान की फिल्म 'भारत' में न काम करके एक बड़ा मौका गंवा दिया है। वहीं एक बार फिर से प्रियंका और सलमान के संबंधों को लेकर बड़ी खबर आ रही है।
विज्ञापन

2 of 6
बता दें कि बॉलीवुड कलाकार सलमान खान के प्रोडक्शन हाउस (सलमान खान फिल्म्स) के बैनर तले बनी फिल्म 'लवयात्री' जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में सलमान के जीजा आयुष शर्मा अभिनेत्री वरीना हुसैन के साथ बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले हैं। इन दिनों सलमान खान,आयुष शर्मा सहित बॉलीवुड के कई सितारे 'लवयात्री' के प्रमोशन में जुटे हुए हैं। वहीं इस बीच बेहद खास खबर यह है कि प्रियंका चोपड़ा भी 'लवयात्री' को प्रमोट कर रही हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
जी हां प्रियंका चोपड़ा इन दिनों निर्माता सलमान खान की फिल्म 'लवयात्री' के प्रमोशन में लगी हुई हैं। हाल ही में उन्होंने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह स्कूल की छोटी बच्चियों के साथ मस्ती करती दिख रही हैं। वीडियो में फिल्म 'लवयात्री' का गाना चोगाड़ा ब्लैकग्राउंड में बज रहा है। खास बात यह है कि इस वीडियो के जरिए प्रियंका ने 'लवयात्री' का शानदार प्रमोशन भी किया है।
 

4 of 6
प्रियंका चोपड़ा ने 'लवयात्री' को ट्वि़टर पर प्रमोट करते हुए लिखा- लवयात्री की टीम के लिए मेरी और इन प्यारी बच्चियों की तरफ से, चोगाड़ा विद लव चैलेंज। आयुष, वरीना, सलमान खान फिल्म्स, आप सभी को बहुत शुभकामनाएं। इस ट्विट में उन्होंने आयुष शर्मा और वरीना हुसैन सहित सलामन खान फिल्म्स को भी टैग किया है। प्रियंका और सलमान खान के फैंस उनके इस ट्विट को काफी पसंद कर रहे हैं। साथ ही इन दोनों कलाकार के फैंस यह उम्मीद कर रहे हैं कि सलमान खान और प्रियंका के रिश्ते एक बार फिर से ठीक हो सकते हैं। 

 
विज्ञापन

5 of 6
बात करें प्रियंका चोपड़ा के फिल्म 'भारत' विवाद की तो इस फिल्म लिए सलमान खान ने प्रियंका चोपड़ा का नाम तय किया था। लेकिन शूटिंग शुरू होने के आखिरी मौके पर प्रियंका ने सलमान की 'भारत' से किनारा कर लिया। बताया जा रहा है कि प्रियंका ने निस से सगाई करने और हॉलीवुड एक्टर क्रिस प्रैट की फिल्म 'काउब्वॉय निंजा वाइकिंग' में काम मिलने के चलते उन्होंने 'भारत' में काम करने से मना कर दिया था। अब सलमान की इस फिल्म में प्रियंका की जगह करीना कैफ का साइन किया गया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सलमान खान की फिल्म 'लवयात्री' की बात करें तो अपने नाम के कारण यह फिल्म काफी विवादों में भी रह चुकी है। पहले इस फिल्म का नाम 'लवरात्रि' था। कई लोगों का आरोप था कि फिल्म के नाम से हिन्दुओं की धार्मिक भावना आहत हो रही है, जिसे बाद में निर्माताओं में बदलकर ‘लवयात्री’ कर दिया क्योंकि वह हिन्दुओं के त्योहार ‘नवरात्रि’ से मिलता-जुलता था। यह फिल्म पांच अक्टूबर को पूरे देश में रिलीज होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें