फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'बिग बॉस 12' में तनुश्री की एंट्री से चढ़ेगा टीआरपी का पारा, सामने आएगा नाना के साथ विवाद का पूरा सच

Fri, 05 Oct 2018 03:41 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Tanushree Dutta
अमेरिका के न्यू जर्सी में बीते कुछ वर्षों से खामोश जिंदगी गुजार रहीं तनुश्री दत्ता बीते करीब दो महीनों से मुंबई में हैं और लगातार चर्चा है कि वह बिग बॉस के घर में जाएंगी। जिस तरह से उन्होंने 2008 में नाना पाटेकर द्वारा यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए, वह तूल पकड़ते जा रहे हैं। तनुश्री से यह भी पूछा गया कि क्या वह बिग बॉस के घर में जाने से पहले यह तूफान खड़ा कर रही हैं ताकि लोग उन्हें टीवी पर देखने को आतुर रहें।
विज्ञापन

2 of 6
tanushree dutta
इस पर उन्होंने मीडिया से पूछा कि का क्या आपको सचमुच ऐसा लगता है। इधर राज ठाकरे महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना भी इस विवाद में कूद पड़ी है और उसकी तरफ से बिग बॉस के निर्माताओं ने चैनल को चिट्ठी लिखी गई है कि अगर तनुश्री को बिग बॉस में बुलाया तो इसके नतीजे अच्छे नहीं होंगे। बिग बॉस का मनसे अपने अंदाज में विरोध करेगी। एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के लोगों का मनाना है कि तनुश्री और नाना को लेकर खड़ा हुआ यह विवाद कई लोगों के लिए चर्चा में आने बड़ा जरिया बन गया है।
विज्ञापन

3 of 6
jasleen matharu
राखी सावंत जैसी सेलेब्रिटी की टीआरपी भी इस विवाद के कारण बढ़ गई। वैसे बिग बॉस को इस साल अब तक अनूप जलोटा और जसलीन मथारू की जोड़ी ने काफी लोकप्रिय बना दिया है और इस शो ने अमिताभ बच्चन के कौन बनेगा करोड़पति को टीआरपी की रेस में पीछे छोड़ दिया है। परंतु अभी शो लंबा चलना है और ऐसे में तनुश्री की एंट्री तथा इसे लेकर मनसे का विरोध बिग बॉस की लोकप्रियता को नई ऊंचाई दे सकता है। 

4 of 6
nana, tanushree
जानकार मान रहे हैं कि तनुश्री-नाना का विवाद जितना बढ़ेगा। इस पूर्व मिस इंडिया की बिग बॉस में कथित एंट्री और अहम हो जाएगी। अगर तनुश्री इस घर में जाती हैं तो लंबे समय से कहीं चर्चा में नहीं राज ठाकरे की पार्टी को भी अपने अंदाज में विरोध के जरिये फिर सुर्खियां बटोरने का मुद्दा और मौका मिल जाएगा। उल्लेखनीय है कि तनुश्री ने मनसे पर नाना के इशारे पर 2008 में हमले करने का भी आरोप लगाया है। उधर राखी सावंत भी लगातार तनुश्री पर हमले करके कम से कम सोशल मीडिया में खुद को चर्चा में ला रही हैं। इधर, मनसे की धमकी के बाद मुंबई पुलिस ने तनुश्री को 24 घंटे की सुरक्षा मुहैया करा दी है।
विज्ञापन

5 of 6
tanushree dutta
अब तनुश्री के घर के बाहर पुलिस लगी है। बॉलीवुड तनुश्री के मामले में दो भागों में बंट गया है। कुछ उनके पक्ष में खड़े हैं तो कुछ नाना के साथ हैं। फहरान अख्तर, प्रियंका चोपड़ा, अर्जुन कपूर, वरुण धवन, ऋचा चड्ढा और स्वरा भास्कर जैसे सितारों ने तनुश्री का साथ दिया है तो दूसरी तरफ अमिताभ बच्चन ने खुद को इस मामले में तटस्थ बताया। इसके लिए सोशल मीडिया में उनकी तीखी आलोचना हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Shakti kapoor
एक वक्त कास्टिंग काउच कंट्रोवर्सी में फंसे शक्ति कपूर ने फिर साबित किया कि वह बॉलीवुड में महिलाओं के उत्पीड़न के मामले में कितने गंभीर हैं। मुंबई में हाल में एक कार्यक्रम में जब तनुश्री द्वारा नाना पर लगाए आरोपों पर सवाल किया गया तो पहले शक्ति ने अनभिज्ञता जाहिर की। कहा कि वह कल ही अमेरिका से गणेश पूजा करके लौटे हैं और उन्हें कुछ पता नहीं। जब मीडिया ने उन्हें मामला बताया तो शक्ति ने इसे मजाक में लेते हुए कहा कि ये दस साल पुरानी बात हैए उस समय तो मैं बच्चा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें