फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tanushree Dutta: तनुश्री ने इन लोगों को बताया बॉलीवुड माफिया, बोलीं- ये खुद को संतुष्ट करने के लिए...

Tue, 09 Aug 2022 06:00 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
तनुश्री दत्ता - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता ने सोशल मीडिया पर एक चौंका देने वाला पोस्ट किया है। बीते दिनों बॉलीवुड की भविष्यवाणी करने के बाद अब तनुश्री दत्ता ने बॉलीवुड माफिया पर तंज कसा है। अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर लंबा-चौड़ा पोस्ट शेयर करते हुए बॉलीवुड माफिया की हरकतों का खुलासा किया है। 
विज्ञापन

2 of 4
तनुश्री दत्ता - फोटो : सोशल मीडिया
तनुश्री दत्ता ने लिखा, "क्या आपने देखा है कि सभी बॉलीवुड माफिया उत्पीड़क या तो कुंवारे हैं या तलाकशुदा हैं ?? बहुत कम ऐसे हैं जो अब भी शादीशुदा हैं, लेकिन वह भी दुखी हैं। उनके जीवनसाथी और बच्चे उनका तिरस्कार करते हैं। कोई भी अच्छी महिला इन पुरुषों के साथ कभी नहीं रहती। क्योंकि वह नहीं जानते कि दूसरों के साथ अच्छा व्यवहार कैसे किया जाता है।"
विज्ञापन

3 of 4
तनुश्री दत्ता - फोटो : Instagram
अभिनेत्री आगे कहती हैं, "उनकी महिलाएं उन्हें छोड़ देती हैं और फिर वह अपनी हताशा को बाहर निकालने के लिए लड़कों और लड़कियों को धमकाते हैं और उन्हें परेशान करते हैं। सभी सुखी विवाहित पुरुष और महिलाएं अपने-अपने परिवार के साथ अपने-अपने व्यवसाय में मन लगाते हैं। और ये फालतू के बेवकूफ खुद को संतुष्ट करने के लिए दूसरों को परेशान करते रहते हैं। दूसरों को ठीक करने की कोशिश करने के बजाय अपना जीवन खुद ठीक करें। गलत तुम हो तो सजा किसी और को क्यों ?? अब नहीं...मैं चीजों को व्यवस्थित करने आई हूं... "

विज्ञापन

4 of 4
तनुश्री दत्ता - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि एक्ट्रेस लगातार सोशल मीडिया के जरिए बॉलीवुड और इसके कलाकारों पर हमला बोल रही हैं। बीते दिनों भी एक्ट्रेस ने अपने एक पोस्ट से हलचल मचा दी थी। इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस पोस्ट में उन्होंने लिखा था कि बॉलीवुड के लिए मेरी भविष्यवाणी है कि 31 दिसंबर 2022 तक फाइनेंसर्स बॉलीवुड फिल्मों और प्रोजेक्ट की फंडिंग करना बंद कर देंगे। साथ ही कई बड़े प्रोडक्शन हाउस और कलाकार अप्रैल 2023 तक दिवालिया हो जाएंगे। दिलाविया हुए लोगों की इस लिस्ट में कई चौंकाने वाले नाम शामिल होंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें