फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farmani Naaz: 15 अगस्त से पहले फरमानी नाज का फैंस के लिए तोहफा, 'हर घर तिरंगा' के जरिए दिया खास संदेश

Tue, 09 Aug 2022 05:43 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार



 
विज्ञापन
1 of 4
फरमानी नाज - फोटो : सोशल मीडिया
हर-हर शंभू गाने को लेकर चर्चा में आईं फरमानी नाज को इन दिनों लगभग हर कोई जानने लगा है। फरमानी के इस गाने को काफी अच्छे व्यूज भी मिले हैं। हाल ही में फरमानी नाज हर घर तिरंगा अभियान से जुड़ गई हैं और उन्होंने अपना नया गाना रिलीज कर दिया है, जिसमें वह सभी से हर घर में तिरंगा लहराने की अपील कर रही हैं। बता दें कि इस गाने का नाम है 'हर घर तिरंगा' और 15 अगस्त से पहले आया ये गाना फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है।  
विज्ञापन

2 of 4
फरमानी नाज - फोटो : सोशल मीडिया
फरमानी के बाकी गानों की तरह ये गाना भी फैंस के बीच धूम मचा रहा है। बता दें कि इस गाने को फरमानी नाज और फरमान नाज ने गाया है। गाने के बोल हैं तिरंगा प्यारा, तिरंगा प्यारा, ये देश हमारा है जान से प्यारा। इस गाने में ओलंपिक में मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों को दिखाया गया है। इसके साथ-साथ फरमानी ने गाने के माध्यम से हिंदू और मुस्लिम एकता को लेकर भी बड़ा संदेश दिया है। सिर्फ इतना ही नहीं वह हर घर में तिरंगा लगाने की भी बात कर रही हैं।

विज्ञापन

3 of 4
फरमानी नाज - फोटो : सोशल मीडिया
फरमानी नाज ने इस गाने के माध्यम से देश को नशामुक्त करने और स्वच्छ रखने की भी अपील की है। ये गाना देशभक्ति से सराबोर है। फरमानी का ये गाना और उनका संदेश इसलिए भी खास है, क्योंकि पिछले दिनों जब उन्होंने हर-हर शंभू गाया था, उसके बाद खूब बवाल हुआ था। मुस्लिम कट्टरपंथियों ने फरमानी के धमकी तक दे डाली थी। इसके बाद भी फरमानी डरी नहीं और उन्होंने भगवान कृष्ण पर गाना लाने की बात कही थी।
विज्ञापन

4 of 4
फरमानी नाज - फोटो : सोशल मीडिया
हर घर तिरंगा गाने में फरमानी अपनी पूरी टीम के साथ नजर आ रही हैं। उन्होंने सफेद रंग का सूट पहना है, हाथ में तिरंगा झंडा है और  सिर पर तिरंगा पगड़ी है। गाने में उनके सभी साथी तिरंगा लहराते नजर आ रहे  हैं। लोग भी उनके इस गाने को खूब पसंद कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि गाने का कोई धर्म नहीं होता है। बता दें कि फरमानी नाज हर-हर शंभू गाने से रातों-रात मशहूर हो गई थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें