फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तनुश्री दत्ता का जन्मदिन और फैन पर भड़कीं जया बच्चन सहित ये हैं मनोरंजन जगत की बड़ी खबरें

Tue, 19 Mar 2019 06:36 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Tanushree Dutta - फोटो : instagram
तनुश्री दत्ता का जन्मदिन
मॉडल से एक्ट्रेस बनीं तनुश्री दत्ता अपनी फिल्मों से उतनी कामयाबी हासिल नहीं कर पाईं लेकिन उनकी वजह से बॉलीवुड में बड़ा बदलाव आया है। 19 मार्च को जन्मीं तनुश्री दत्ता ने साल 2004 में फेमिना मिस इंडिया यूनिवर्स का ताज अपने नाम किया। इसके बाद तनुश्री दत्ता के लिए बॉलीवुड के रास्ते आसानी से खुल गए लेकिन इसी बीच उनके साथ एक ऐसा हादसा हुआ कि उन्होंने इंडस्ट्री से दूरी बना ली।
विज्ञापन

2 of 5
Akshay Kumar - फोटो : social media
चुनाव नहीं लड़ेंगे अक्षय कुमार
कई दिनों ऐसी खबरें आ रही थीं कि फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार चुनाव लड़ सकते हैं। कहा जा रहा था कि वो भाजपा के टिकट पर पंजाब की वीवीआईपी सीट अमृतसर से चुनाव लड़ सकते हैं। लोकसभा चुनाव लड़ने अटकलों पर अक्षय ने विराम लगा दिया है। उन्होंने साफ किया कि वो किसी भी पार्टी की तरफ से चुनाव नहीं लड़ेंगे।
विज्ञापन

3 of 5
Vivek Oberoi - फोटो : twitter
9 लुक में दिखे विवेक ओबेरॉय
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बायोपिक को लेकर इन दिनों बाजार गर्म है। फिल्म में  पीएम मोदी की भूमिका में दिखेंगे। इस फिल्म के लिए विवेक ने 9 अलग-अलग तरह के लुक रखे हैं। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट कर विवेक के लुक्स जारी किए हैं। इन लुक्स में पीएम मोदी की यंग ऐज से लेकर प्रधानमंत्री तक के सफर को दिखाया गया है।

4 of 5
parineeti chopra
परिणीति चोपड़ा का अफेयर 
बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की शादी के बाद उनकी बहन और एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा की लव-लाइफ को लेकर अफवाहों का बाजार गर्म हो गया है। मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो वो फिल्म 'अग्निपथ' के असिस्टेंट डायरेक्टर चरित देसाई को डेट कर रही हैं। इस बात की चर्चा उस समय और भी ज्यादा तेज हो गई जब चरित को परिणीति के साथ प्रियंका चोपड़ा की प्राइवेट पार्टी में देखा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Jaya Bachchan - फोटो : instagram
फैन पर भड़कीं जया बच्चन
बॉलीवुड एक्ट्रेस जया बच्चन जया बच्चन काफी सख्त मिजाज वाली महिला मानी जाती है। उन्हें तस्वीरें खींचवाना पसंद नहीं है। उन्हें अक्सर पैपराजी और फैंस पर फोटो खींचने के लिए गुस्सा होते देखा गया है। इसी वजह के चलते वह अक्सर चर्चा में रहती हैं। हाल ही एक फैन को बिना परमिशन उनकी फोटो खींचना महंगा पड़ा गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें