फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

81वें जन्मदिन पर याद आए शशि कपूर, अमिताभ और ऋषि कपूर सहित इन स्टार्स ने शेयर की तस्वीरें

Tue, 19 Mar 2019 05:07 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Shashi Kapoor - फोटो : social media
राज कपूर के परिवार में जन्मे दिग्गज एक्टर शशि कपूर की 81वीं बर्थ पर बॉलीवुड के कई बड़े सितारों ने उन्हें याद किया। शशि ने करीब 100 फिल्मों में काम किया जिसमें ज्यादातर हिट रहीं। शशि की आखिरी फिल्म 1998 में आई 'साइड स्ट्रीट' थी। इस फिल्म में उन्होंने शबाना आजमी के साथ काम किया था। शशि कपूर का निधन 4 दिसंबर 2017 को हो गया था।
विज्ञापन

2 of 5
rishi kapoor
ऋषि कपूर
ऋषि कपूर ने इस मौके पर दो तस्वीरें शेयर कीं। ये फोटो तब की है जब शशि कपूर को दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। इस फोटो में शशि कपूर के साथ ऋषि कपूर, नीतू कपूर, रणबीर कपूर, करिश्मा कपूर और रेखा नजर आ रही हैं। वहीं दूसरी फोटो में शशि कपूर बेटे कुणाल कपूर,बेटी संजना कपूर और पोता-पोती के साथ हैं। इस फोटो के कैप्शन में उन्होंने लिखा- 'शशि कपूर फैमिली के लिए गर्व से भरा पल, जब कपूर खानदान में तीसरा दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड आया। हैप्पी बर्थडे अंकल!'






 
विज्ञापन

3 of 5
अमिताभ बच्चन
अमिताभ बच्चन
अमिताभ बच्चन और शशि कपूर ने एक साथ कई फिल्मों में काम किया था। अमिताभ ने लिखा- मनुष्य और जीवन की विडम्बना  ! एक तरफ़ , मृत्यु की घोषणा , एक तरफ़ जयंती की  । Manohar Parrikar .. Shashi Kapoor  !



 

4 of 5
shabana azmi - फोटो : अमर उजाला
शबाना आजमी
शबाना आजमी ने टवीट करते हुए लिखा- शशिजी, हम आपको याद करते हैं..आपकी गर्मजोशी आपकी उदारता आपकी मानवता.. आज आपका 81 वां जन्मदिन होगा।





 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर। - फोटो : amar ujala
राज बब्बर
राज बब्बर ने शशि कपूर को याद करते हुए लिखा- अविस्मरणीय मुस्कान से बहुत प्रभावित था। धन्यवाद सर, उन जादुई क्षणों के लिए आपने हमें दिया!



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें