फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर पर लगाए थे ये आरोप, एक साल बाद ही बंद हुआ केस

Thu, 13 Jun 2019 03:52 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
tanushree dutta nana patekar - फोटो : social media
तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर पर यौन शोषण का आरोप लगाया था । इस मामले में नाना पाटेकर को बड़ी राहत मिली है । लंबी जांच के बाद पुलिस ने इस मामले को बंद करने का फैसला लिया है। जांच में तनुश्री दत्ता के अरोपों को आधारहीन माना गया। इस केस में पुलिस ने 'बी रिपोर्ट' फाइल की है। बी रिपोर्ट तब फाइल की जाती है जब पुलिस को आरोपी खिलाफ एक भी सबूत नहीं मिलता है। वहीं तनुश्री के वकील का कहना है कि वो हार नहीं मानेंगे और न्याय के लिए आगे अपील करेंगे। जानते हैं क्या था पूरा मामला...
विज्ञापन

2 of 6
Tanushree Dutta, Nana Patekar - फोटो : social media
तनुश्री ने एक इंटरव्यू में बताया था, 'वो लंबे समय तक एक ट्रॉमा से गुजरी हैं । मैंने बॉलीवुड में आने के बाद कई तरह के दुख झेले हैं। मैंने ये सब भूलना चाहा लेकिन मेरे अंदर गुस्सा था । मुझे लगा कि उसकी हिम्मत कैसे हुई मेरे साथ ये सब करने की। वो बच कैसे सकते हैं और इंडस्ट्री के लोग उनके साथ लगातार काम कर रहे हैं।'
विज्ञापन

3 of 6
tanushree dutta
'मुझे लगा कि क्या मैं इस काबिल नहीं हूं कि सेक्सी रोल कर सकूं । बहुत सोचने के बाद मुझे एहसास हुआ कि इन सबकी जिम्मेदार मैं नहीं हूं । इंडस्ट्री में बहुत सारे बुरे लोग हैं और मैं इन सबके बीच फंस गई थी । फिल्म 'हॉर्न ओके प्लीज' में नाना पाटेकर गलत व्यक्ति थे । गणेश आचार्या और उनका गैंग भी इसमें शामिल था ।'

4 of 6
tanushree dutta
'मुझे वो फिल्म नहीं करनी चाहिए थी । ये सब तब शुरू हुआ जब मैंने सुबह 6-7 बजे नाना को सेट पर देखा । उस वक्त नाना की कोई जरूरत नहीं थी । वो मुझे पागलों की तरह घूरते थे । मुझसे कहा गया था कि ये मेरा सोलो सॉन्ग है। फिर मैंने डायरेक्टर राकेश सारंग से पूछा तो उन्होंने कहा कि एक लाइन के लिए नाना की जरूरत है ।'
विज्ञापन

5 of 6
tanushree dutta
उनसे हेलो बोलती थी तो वो रिप्लाई नहीं करते थे लेकिन फिर उन्होंने धीरे-धीरे मेरे करीब आना शुरू कर दिया । अगले दिन और करीब आ गए । फिर वो बिल्कुल अलग तरह का व्यवहार करने लगे थे। वो मुझसे कहते थे इधर खड़ी हो जा, उधर खड़ी हो जा । वो मुझे सिखाते थे कि कैसे डांस करना है । इस बात को 10 साल हो गए । उन्होंने मुझसे आजतक कोई माफी नहीं मांगी।'
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
tanushree dutta
तनुश्री के आरोपों के बाद नाना ने कहा था, 'वो मेरी बेटी की तरह है । मुझे नहीं पता कि वो ऐसा क्यों कह रही हैं ।' इस पर तनुश्री ने कहा, 'कोई भी पिता अपनी बेटी को ये नहीं कहेगा कि मेरे साथ इंटीमेट सीन करो । उन्हें शर्म आनी चाहिए । उन्होंने नेशनल अवॉर्ड जीता है तो वो साधु नहीं हो गए । वो इस दुनिया के सबसे घटिया इंसान हैं ।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें