फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तनुश्री की दोस्त रहीं इस एक्ट्रेस ने किया खुलासा, बोलीं- 'कई बड़े सेलिब्रिटीज हैं जो कहते हैं...'

Sun, 30 Sep 2018 12:42 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
koena mitra
मीटू कैंपेन के तहत तनुश्री दत्ता ने खुद के साथ हुए यौन शोषण का मुद्दा एक बार फिर से उठाया है। 10 साल पहले फिल्म 'हॉर्न ओके प्लीज' के सेट पर एक गाने की शूटिंग के दौरान नाना पाटेकर ने उन्हें गलत तरीके से छूने की कोशिश की थी। नाना पाटेकर अभी जैसलमेर में हैं जिसके बाद उनका ताजा बयान आया है कि जब वो मुंबई आएंगे तो इस बारे में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। वहीं तनुश्री का सपोर्ट कई बॉलीवुड स्टार्स ने किया है। ऋचा चड्ढा, स्वरा भास्कर, प्रियंका चोपडा़ और फरहान अख्तर तनुश्री का सपोर्ट करने वाले सबसे पहले सेलिब्रिटीज हैं। तनुश्री मामले में अब एक और एक्ट्रेस का बयान आया है।
विज्ञापन

2 of 6
koena mitra
तनुश्री की दोस्त और एक्ट्रेस कोइना मित्रा फिल्मों में आइटम सॉन्ग के लिए जानी जाती हैं। 'मुसाफिर' फिल्म का गाना 'साकी-साकी' काफी पॉपुलर था। तनुश्री और कोइना मित्रा ने साथ में कोई फिल्म तो नहीं कि लेकिन कई इवेंट्स में साथ जाती थीं। बॉलीवुड लाइफ ने जब कोइना से इस मामले में बात की तो उन्होंने कहा कि 'तनुश्री और मैं काफी अच्छे दोस्त रहे हैं। हमने कई इवेंट्स साथ में किए हैं हालांकि जब तनुश्री अमेरिका गईं तो मेरी उनसे बातचीत नहीं होती थी।'
विज्ञापन

3 of 6
koena mitra
कोइना ने आगे कहा कि 'इंडस्ट्री में जो ये मनमानी हो रही है इसे रोकने की सख्त जरूरत है। हर काम पुरुष द्वारा डायरेक्ट की जाए, इसे बदलना होगा। मैं न तो पुरुषों से नफरत करती हूं और ना ही फेमिनिस्ट टाइप की हूं। मैं लंबे समय से फिल्म इंडस्ट्री में हूं ऐसे में एक बात मैं साफ तौर पर कहती हूं कि यहां हर काम आपको पुरुषों के निर्देश पर करना पड़ता है।'

4 of 6
koena mitra
'अगर आपको इंडस्ट्री में काम चाहिए तो ऐसे करते रहना पड़ता है। उनकी बातों को मानना पड़ेगा। आपको हर कदम पर पुरुषों से नीचे रहकर चलना पड़ेगा। चुप रहना पड़ेगा। झुकना पड़ेगा, जिससे पुरुष ही वहां दिख सकें। तनुश्री तो केवल एक उदाहरण हैं यहां कई लड़कियों के साथ ऐसा होता होगा लेकिन उन्हें बोलने के लिए ऐसा मंच नहीं मिलता होगा।'
विज्ञापन

5 of 6
koena mitra
कोइना से जब पूछा गया कि क्या उन्हें भी कभी ऐसी स्थितियों का सामना करना पड़ा है तो उन्होंने कहा कि 'मैं तो इंडस्ट्री में घमंडी के तौर पर जानी जाती ती। प्रोडक्शन हाउस को पहले ही बता देती थी कि मेरे साथ गड़बड़ करने की कोशिश ना करें। किसी भी पुरुष से बात करते वक्त मैं बहुत क्लियर होती थी।'
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
koena mitra
'इस तरह आवाज उठाने पर सबसे बड़ी धमकी काम ना मिलने की दी जाती है। इंडस्ट्री में ऐसे कई बड़े नाम हैं जो कहते हैं कि देखता हूं तुम्हें काम कौन देगा। ये ऐसे लोग होते हैं जो किसी भी हद तक जा सकते हैं। किसी महिला को ऐसी धमकी नहीं दे सकते कि आपको काम मिलना बंद करवा दूंगा। यह केवल फिल्म इंडस्ट्री की समस्या नहीं है यह सोच की भी समस्या है जिसे बदलने की जरूरत है।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें