फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर चर्चा में तनिष्क का विज्ञापन, अब इस वजह से लोग कर रहे हैं आलोचना

Mon, 09 Nov 2020 01:07 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
तनिष्क का विज्ञापन - फोटो : Instagram
ज्वैलरी ब्रांड तनिष्क एक बार फिर से लोगों की आलोचना का शिकार हो रहा है। बीते दिनों एक विज्ञापन आया था, जिसको लेकर काफी विवाद हुआ था। इस विज्ञापन पर कुछ लोगों ने लव जिहाद और फर्जी धर्मनिरपेक्षता के आरोप लगाए थे। जिसके बाद कंपनी को वह विज्ञापन वापस लेना पड़ा। हाल ही में तनिष्क ने अपना नया विज्ञापन जारी किया है लेकिन अब उसे लेकर भी विवाद हो गया है। 
विज्ञापन

2 of 5
तनिष्क का विज्ञापन - फोटो : Instagram
दरअसल तनिष्क ने अपना नया विज्ञापन एकत्वम ब्रांड के लिए जारी किया। इस विज्ञापन में बॉलीवुड अभिनेत्री नीना गुप्ता, निमरत कौर, शायोनी गुप्ता और अलाया फर्नीचरवाला एकता का संदेश देती हुई दिखाई दीं। साथ ही यह विज्ञापन कोरोना महामारी के बीच कैसे दिवाली के त्योहार का मनाएं इसका भी संदेश दे रहा है। तनिष्क की ओर से यह संदेश देने पर कई सोशल मीडिया यूजर्स विज्ञापन की आलोचना कर रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 5
तनिष्क का विज्ञापन - फोटो : Instagram
बहुत से सोशल मीडिया यूजर यह कह रहे हैं कि अब तनिष्क का विज्ञापन उन्हें बताएगा कि वह कैसे दिवाली के त्योहार को मनाएं। कर्नाटक के भाजपा विधायक सीटी रवि ने ट्विटर पर तनिष्क की आलोचना की है। साथ ही कहा कि कंपनी अपना उत्पाद बेचने पर ध्यान दे लोगों को यह न सिखाए कि पटाखों से कैसे बचा जाए। हम लाइट जलाएंगे, मिठाइयां बांटेंगे और ग्रीन पटाखे भी जलाएंगे। 
 

4 of 5
तनिष्क विज्ञापन - फोटो : file photo
Abhi नाम के सोशल मीडिया यूजर ने सीटी रवि के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए लिखा, #boycotttanishq क्या आप हमें सिखाओगे कि हम कैसे दिवाली मनाएं ?' Kashmiri Pandit नाम के ट्विटर हैंडल ने लिखा, 'इस दिवाली आइए एकजुट हों और धर्म के दुश्मनों का बहिष्कार करें।' इनके अलावा और भी कई सोशल मीडिया यूजर्स ने तनिष्क ने नए विज्ञापन की आलोचना की है।
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
तनिष्क विज्ञापन - फोटो : file photo
आपको बता दें कि तनिष्क के पुराने विज्ञापन में एक गर्भवती महिला को सास के साथ गोदभराई कार्यक्रम में दिखाया गया था। महिला कहती है, मां आप तो ये रीति रिवाज नहीं मानते। इस पर सास कहती हैं कि बेटियों को खुश रखने का रिवाज हर घर में होता है।' संयुक्त परिवार को दर्शाने वाले दृश्य में पीछे हिजाब में एक महिला, कुछ औरतों को साड़ी व पुरुषों को सिर पर टोपी लगाए दिखाया गया था। विज्ञापन के जारी होते ही सोशल मीडिया पर इसका विरोध शुरू हो गया था। लोग टाटा के उत्पादों का बहिष्कार करने की भी धमकियां देने लगे थे। तनिष्क ने विरोध को देखते हुए पहले तो यूट्यूब पर इस वीडियो के कमेंट और लाइक/डिसलाइक को बंद किया और बाद में विज्ञापन का वीडियो हटा लिया। विज्ञापन हटने के बाद इस पर राजनीति भी शुरू हो गई थी।

पढ़ें: अपने डिलीवरी ब्वॉय को हीरो बनाने जा रहे जॉन अब्राहम, 16 साल पहले हुई थी पहली मुलाकात
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें