फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्शन है तानाजी के डायरेक्टर का पहला प्यार, बोले, जरूर बनाऊंगा 'अनसंग वॉरियर' की अगली फिल्म

Mon, 04 May 2020 04:34 PM IST
shrilata biswas अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
काजोल, ओम राउत और अजय देवगन - फोटो : अमर उजाला
साल 2020 की शुरुआत अजय देवगन की 100वीं फिल्म 'तानाजी द अनसंग वॉरियर' से हुई। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफलता हासिल करते हुए करीब 280 करोड़ रुपये की कमाई की। इस फिल्म ने मराठी सिनेमा से जुड़े निर्देशक ओम राउत को हिंदी सिनेमा में अच्छी शोहरत प्रदान की। ओम राउत खुद भी इस फिल्म के लिए अजय का शुक्रिया अदा करते हुए नहीं थकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
Tanhaji The Unsung Warrior - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
ओम राउत को फिल्म के मध्य में पता चला था कि यह अजय देवगन की 100वीं फिल्म है। वह अजय का शुक्रिया अदा भी करते हैं जिसके चलते अब तानाजी की कहानी बच्चे-बच्चे की जुबान पर है। वहीं वह अजय देवगन को एक बेहतरीन निर्माता भी मानते हैं जिन्होंने इस एक्शन फिल्म के स्तर को उठाने के लिए बड़े फैसले बिना संकोच के किए।
विज्ञापन

3 of 5
Tanhaji The Unsung Warrior - फोटो : social media
ओम के अनुसार, 'ज्यादातर ऐतिहासिक फिल्म तीन घंटे से अधिक समय सीमा की होती है। हालांकि 'तानाजी...' की समय सीमा मात्र दो घंटे नौ मिनट ही रखी गई। आधुनिक सिनेमा का यही मतलब है। आज के दौर में अगर फिल्म को बेवजह खींचा जाता है तो दर्शक की रुचि खत्म हो जाती है। इस फिल्म के बाद अजय ऐसे ही अनसंग हीरोज को लेकर फ्रेंचाइजी की शुरुआत कर रहे हैं। इस बारे में ओम से पूछे जाने पर कि क्या उनके पास कोई स्क्रिप्ट तैयार है तो उनका कहना है कि उन्हें आगे के प्लान के बारे में तो पता है लेकिन अभी विषय तय नहीं किया गया है। उन्होंने भरोसा जताया है कि भविष्य में वह इस फ्रेंचाइजी से जुड़ी फिल्म का निर्माण जरूर करेंगे।

4 of 5
Tanhaji The Unsung Warrior - फोटो : social media
ओम राउत के अनुसार 'तानाजी...' ने इंडस्ट्री को नए तरह का एक्शन दिया है। उनके मुताबिक, 'यह पश्चिमी तलवारबाजी के समुराई और मराठा योद्धा तकनीकों के बीच का एक संकर मॉडल था। मुझे एक्शन पसंद है। ऐसी फिल्में करने से मुझे मन से काफी खुशी होती है। अमिताभ बच्चन अपने समय के बेहतरीन एक्शन हीरो रहे हैं। उनकी तरह का एक्शन आज भी काम करेगा अगर उसे सही तरह से प्रदर्शित किया जाए।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
kartik aaryan - फोटो : amar ujala
वहीं ऐसी चर्चा भी रही है कि ओम राउत एक फिल्म को लेकर ऋतिक रोशन को भी अप्रोच कर चुके हैं। इस बारे में वह बताते हैं, 'ऋतिक करीबी दोस्त हैं। वह एक बेहतरीन इंसान है जो सिनेमा के प्रति जुनूनी है। अगर कुछ उनके अनुसार लिखा जाता है तो हम एक साथ जरूर काम करेंगे।'  ओम राउत जल्द ही कार्तिक आर्यन के साथ एक एक्शन थ्रिलर फिल्म में नजर आने वाले हैं। यह कार्तिक की पहली एक्शन फिल्म होगी जिसका निर्माण भूषण कुमार कर रहे हैं। फिल्म का नाम अभी तय नहीं किया गया है। 

परफेक्शन में विश्वास रखते थे ऋषि कपूर, रणबीर ने बताया था पिता की सिनेमा में लंबी पारी का ये राज
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें