अजय देवगन, काजोल और सैफ अली खान स्टारर फिल्म 'तानाजी: द अनसंग वॉरियर' 10 जनवरी को रिलीज हुई थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धाकड़ कमाई की और कई रिकॉर्ड्स तोड़े। अजय देवगन की 100वीं फिल्म वाकई उनके लिए काफी खास साबित हुई है। रिलीज के करीब एक महीने के बाद भी फिल्म का जलवा बॉक्स ऑफिस पर जारी है।