तांडव
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
बता दें कि लखनऊ के हजरतगंज से चार पुलिस अधिकारी मुंबई पहुंच गए हैं। वो डायरेक्टर अली अब्बास जफर, अमेजन की हेड अपर्णा पुरोहित, प्रोड्यूसर हिमांशु किशन मेहरा और लेखक गौरव सोलंकी से पूछताछ करने वाले है। बता दें कि धार्मिक भावाएं आहत करने के मामले में इन सभी लोगों को आरोपी बताया गया है। यहां तक कि इनकी गिरफ्तारी की भी संभावना जताई जा रही है। पुलिस की टीम बुधवार को तमाम आरोपियों से सवाल-जवाब करने वाली है।