फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तांडव के निर्देशक ने मांगी माफी और सोनी राजदान ने किया रिया चक्रवर्ती का समर्थन, पांच खबरें

Tue, 19 Jan 2021 08:48 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सैफ अली खान और रिया चक्रवर्ती - फोटो : फाइल
हाल ही में रिलीज हुई वेब सीरीज 'तांडव' को लेकर लगातार विवाद हो रहा है। देशभर के कई हिस्सों में इस वेब सीरीज को बैन करने की मांग की जा रही है। सीरीज देखने वालों का कहना है कि सीरीज में हिंदू देवताओं का अपमान किया गया है। जिसके कारण इसकी आलोचना हो रही है। इसी बीच वेब सीरीज के निर्देशक अली अब्बास जफर ने अब लोगों से माफी मांगी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक माफीनामा शेयर किया है।

Tandav विवाद पर निर्देशक अली अब्बास जफर ने मांगी माफी, बोले- 'भावनाएं आहत करने का इरादा नहीं था'

 
विज्ञापन

2 of 5
कंगना रणौत - फोटो : twitter@KanganaTeam
बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। समसामयिक मुद्दों पर वह अपनी राय बड़ी बेबाकी से रखती हैं। उनके निशाने पर खासकर बॉलीवुड सितारे रहते हैं। लेकिन इस बार कंगना ने एक ऐसी चीज के बारे में बात की जो उन्हें सबसे ज्यादा परेशान करती है। 

नेपोटिज्म- मूवी माफिया से भी ज्यादा इस बात से परेशान रहती हैं कंगना रणौत, ट्वीट कर किया खुलासा

 
विज्ञापन

3 of 5
मृणाल ठाकुर - फोटो : Social media
युवा अभिनेत्री मृणाल ठाकुर के पास इस समय इतना काम है कि उन्हें अब कुछ प्रोजेक्ट्स को ठुकराना भी पड़ रहा है। जी हां, जानकारी मिली है कि मृणाल ने अभिनेता आयुष्मान खुराना के साथ साइन की फिल्म 'डॉक्टर जी' के लिए ना कह दिया है। उन्होंने कहा है कि उनके पास इस फिल्म में काम करने के लिए तारीखें नहीं हैं क्योंकि वह अपनी तारीखें अपनी पहले से प्रस्तावित फिल्मों को दे चुके हैं। इसलिए, इस फिल्म के लिए प्रस्तावित तारीखों पर वक्त निकालना मुमकिन नहीं।

इस हीरोइन ने छोड़ दी आयुष्मान खुराना की अगली फिल्म, शुरू होने से पहले ही ‘डॉक्टर जी’ को लगा झटका

 

4 of 5
सवाई भाट - फोटो : Instagram
छोटे पर्दे का चर्चिंत सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल का 12वां सीजन इन दिनों काफी चर्चा में आ गया है। शो वैसे तो इसके जजेस की मस्ती और टैलेंटेड कंटेस्टेंट्स की वजह से चर्चा में रहता है ही। लेकिन इस बार इसके सुर्खियों में आने की वजह है इसके एक कंटेस्टेंट सवाई भाट। दावा किया जा रहा है कि शो में इस कंटेस्टेंट की गरीबी के बारे में झूठ कहा गया है।

Indian Idol 12 में सवाई भाट के बारे में कहा गया है झूठ, वायरल तस्वीरें कुछ और ही कर रहीं दावा


 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सोनी राजदान, रिया चक्रवर्ती - फोटो : Instagram
फिल्मकार रूमी जाफरी के बाद अब अभिनेत्री आलिया भट्ट की मां अभिनेत्री सोनी राजदान ने भी अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती का समर्थन किया है। अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट साझा करके उन्होंने कहा है कि रिया फिल्म इंडस्ट्री में वापसी करेंगी और उनके साथ हर कोई काम भी करना चाहेगा। सोनी से पहले रूमी जाफरी ने भी एक इंटरव्यू के दौरान रिया को दिलासा दिया था कि वह जब भी फिल्म इंडस्ट्री में वापसी करेंगी, यह इंडस्ट्री उनका दिल खोलकर स्वागत करेगी।

रिया चक्रवर्ती के समर्थन में खुलकर आईं आलिया भट्ट की मां, सोशल मीडिया पर बताया निर्दोष शिकार

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें