फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमिल टीवी सीरियल के अभिनेता की हत्या और शेखर कपूर चले हॉलीवुड, पांच खबरें

Tue, 17 Nov 2020 12:56 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सेल्वाराथिनम और शेखर कपूर - फोटो : फाइल
तमिल भाषा के मशहूर टीवी सीरियल थेनमोझी बीए (Thenmozhi BA) में विलेन का रोल निभाने वाले अभिनेता सेल्वाराथिनम (Selvarathinam) की चेन्नई में हत्या कर दी गई है। सीसीटीवी फुटेज में घटना स्थल के पास चार संदिग्ध दिखाई दे रहे हैं। पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है।

तमिल टीवी सीरियल के अभिनेता की हत्या, सीसीटीवी में नजर आए चार संदिग्ध

 
विज्ञापन

2 of 5
सैफ अली खान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अभिनेता सैफ अली खान इन दिनों अपनी हॉरर कॉमेडी फिल्म 'भूत पुलिस' की शूटिंग अर्जुन कपूर, जैकलीन फर्नांडिस और यामी गौतम के साथ करने में व्यस्त हैं। इसी के साथ सैफ की बातचीत एक और फिल्म के लिए चल रही है जोकि एक बड़े ओटीटी के लिए बनने वाली है। इस खबर की जानकारी खुद सैफ ने एक इंटरव्यू में दी। उन्होंने बताया है कि उनकी बातचीत ओटीटी की एक ओरिजिनल फिल्म के लिए चल रही है। उन्होंने इस फिल्म की पटकथा सुनी है और उन्हें वह पसंद भी आ गई है।

अब इस ओटीटी फिल्म में अटका पटौदी के नवाब का दिल, पढ़िए हैरान करने देने वाली मनोरंजक जानकारी

 
विज्ञापन

3 of 5
कृष्णा अभिषेक - फोटो : Social Media
अभिनेता गोविंदा के अपने भांजे कृष्णा अभिषेक के साथ रिश्ते हमेशा से चर्चा में रहे हैं। इन दोनों के बीच खराब रिश्ते होने की खबर साल 2018 में आई थी। कृष्णा अभिषेक टीवी मशहूर शो द कपिल शर्मा शो में अपनी कॉमेडी से दर्शकों को खूब हंसाते हैं, लेकिन हाल ही में इस शो में गोविंदा पहुंचे। जिसके बाद उस पूरे एपिसोड में कृष्णा अभिषेक कहीं नजर नहीं आए। क्या आप जानते हैं दोनों के रिश्ते में खटास कब और कैसे शुरू हुई? चलिए हम आपको बताते हैं।

जानिए किस बात पर हुई थी गोविंदा और कृष्णा की अनबन, कपिल के कंधों पर आई दूरियां खत्म करने की जिम्मेदारी

 

4 of 5
राउडी बेबी गाना - फोटो : Youtube
दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार थलापति विजय की आने वाली फिल्म 'मास्टर' का टीजर रिलीज हुए मात्र दो दिन ही बीते हैं और इस टीजर ने दर्शकों को भरपूर आकर्षित किया है। बीते शनिवार को यूट्यूब पर रिलीज हुआ फिल्म 'मास्टर' का यह टीजर अब तक ढाई करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है और बड़ी बात यह है कि अब तक इस टीजर को 21 लाख से ज्यादा लोगों ने पसंद भी किया है। देश में किसी फिल्म के टीजर को इतने लाइक्स मिलना अपने आप में एक रिकॉर्ड है।

सिनेमा को साउथ से मिल रही असल संजीवनी, इन दो सितारों ने बनाए चाहने वालों के बीच नए रिकॉर्ड


 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शेखर कपूर - फोटो : फाइल
हॉलीवुड के लिए 'एलिजाबेथ', 'द फोर फेदर्स', 'एलिजाबेथ- द गोल्डन एज', 'पैसेज' जैसी फिल्में बनाने वाले शेखर कपूर के हाथ एक और हॉलीवुड फिल्म लग गई है। वर्ष 2009 के बाद वह अब कोई फिल्म निर्देशित करने जा रहे हैं। इस फिल्म में हॉलीवुड के जाने-माने कलाकार एमा थॉम्पसन, लिली जेम्स और शजाद लतीफ मुख्य भूमिका निभाएंगे। और, इस फिल्म का कामचलाऊ शीर्षक है, 'व्हाट्स लव गॉट टू डू विद इट?'। 

शेखर कपूर को मिली इस हॉलीवुड फिल्म की जिम्मेदारी, 11 साल बाद बोलेंगे लाइट्स, कैमरा और एक्शन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें