फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभिनेत्री ने पति के सामने कर दी एक्स बॉयफ्रेंड की हत्या, फिर से रिश्ते में आने का बना रहा था दबाव

Wed, 01 Jan 2020 10:53 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
tamil actress - फोटो : social media
तमिल टीवी एक्ट्रेस एस देवी से जुड़ा एक सनसनीखेज मामला सामने आया है । एक्ट्रेस ने एक्स बॉयफ्रेंड को अपने पति के सामने ही जान से मार दिया । 42 साल की इस एक्ट्रेस ने अपनी बहन के कोलाथुर स्थित घर में सोमवार तड़के इस वारदात को अंजाम दिया ।
 
विज्ञापन

2 of 5
क्राइम की खबरें
खबर के मुताबिक, बॉयफ्रेंड एक्ट्रेस से दोबारा रिश्ते में लौटने की बात कह रहा था । इस वजह से एक्ट्रेस ने बॉयफ्रेंड के सिर पर हथौड़े से वार कर दिया जिससे उसकी मृत्यु हो गई । एक्ट्रेस ने इस वारदात के बाद खुद ही पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया । 
विज्ञापन

3 of 5
क्राइम न्यूज (फाइल फोटो)
जांच के बाद पुलिस ने एक्ट्रेस के पति बी. शंकर और बहन एस. लक्ष्मी को गिरफ्तार कर लिया है । साथ ही पुलिस ने बहन के पति को भी अरेस्ट किया है । सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया है । एक्ट्रेस के बॉयफ्रेंड का नाम एम रवि था और उसकी उम्र 38 साल थी । रवि फिल्मों में तकनीशियन का काम करता था । 

4 of 5
murder - फोटो : social media
एस देवी टीवी सीरियल में साइड रोल करती थीं । इसी दौरान सेट पर रवि और एस देवी की मुलाकात हुई थी । यहीं पर दोनों का अफेयर शुरू हो गया । दो साल पहले देवी के परिवार को इस रिश्ते के बारे में पता चल गया था । उन्होंने इस रिश्ते को खत्म करने के लिए देवी पर दबाव डाला । 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
murder - फोटो : social media
रविवार को रवि, देवी को ढूंढते हुए लक्ष्मी के घर पहुंच गया था । वहां उसने लक्ष्मी से कहा कि देवी से फिर से मिलाने के लिए उसकी मदद करें । तब लक्ष्मी ने देवी को फोन कर घर पर बुलाया और परिवार के साथ मिलकर रवि की हत्या कर दी । रवि बेहोश हो गया और उसके सिर से खून बहने लगा । कुछ देर बाद उसकी मृत्यु हो गई। 
 

इस शख्स की माली हालत देख फूट-फूटकर रोईं नेहा कक्कड़, मदद के लिए दिए इतने लाख रुपये

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें