फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी के आरती करने पर शाहिद अफरीदी ने गुस्से में तोड़ दिया था टीवी, बॉलीवुड डायरेक्टर ने बताया कट्टर

Wed, 01 Jan 2020 09:36 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
शाहिद अफरीदी
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी अपने एक वीडियो की वजह से चर्चा में आ गए हैं । ये वीडियो काफी पुराना है लेकिन अब वायरल हुआ तो लोगों ने उन्हें खरी-खोटी सुनानी शुरू कर दी । वहीं बॉलीवुड के डायरेक्टर ओनिर (Onir) भी शाहिद के इस वीडियो पर भड़क गए ।
विज्ञापन

2 of 5
onir - फोटो : social media
दरअसल, शाहिद इस वीडियो में बता रहे हैं कि उनकी बेटी एक सीरियल देखकर 'आरती' करने की नकल उतार रही थी । इसके बाद शाहिद ने गुस्से में आकर घर का टीवी ही तोड़ दिया था । शाहिद की यही बात ओनिर को पसंद नहीं आई । ओनिर ने शाहिद के खिलाफ ट्वीट कर उन्हें हिंसक और कट्टर बताया । 
विज्ञापन

3 of 5
शाहिद अफरीदी - फोटो : social media
ओनिर ने लिखा, 'इस इंसान को सच में शर्म नहीं है । इसने अपनी बेटियों को आउटडोर स्पोर्ट्स खेलने के लिए भी मना किया । यह एक हिंसक कट्टर के रूप में सामने आते हैं ।' साथ ही ओनिर ने #afridishame का हैशटैग भी लगाया। जानते हैं कि अफरीदी ने अपने पूरे इंटरव्यू में क्या कहा था । 



 

4 of 5
शाहिद आफरीदी - फोटो : social Media
अफरीदी इंटरव्यू में बताते हैं कि यह सब उनकी बीवी की वजह से हुआ था । 'कुछ साल पहले डेली सोप्स बहुत लोकप्रिय थे और मेरी पत्नी हालांकि ज्यादा टीवी नहीं देखती थी, लेकिन ये सीरियल जरूर देखती थीं । मैंने कई बार अपनी पत्नी से कहा कि वे अकेले में ऐसे सीरियल देखें, बच्चों के साथ न देखें' । 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शाहिद आफरीदी - फोटो : twitter
'एक दिन मैंने देखा कि मेरी बेटी इसी तरह के एक सीरियल को देखकर अपने हाथ घुमा रही थी । यह देखकर मुझे बहुत गुस्सा आया और मैंने गुस्से में अपना टीवी ही तोड़ दिया ।' अफरीदी की ये बात सुन सामने बैठे दर्शक जोर-जोर से तालियां बजाने लगे । वहीं सोशल मीडिया यूजर्स को अफरीदी की ये बात पसंद नहीं आई ।

PHOTO: देखें साल 2019 में नुसरत जहां की ये आखिरी तस्वीरें, छाईं सोशल मीडिया पर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें