मीडिया से बात करते हुए रामासामी ने कहा कि विवाद शुरू होने के दौरान सेतुपति ने उन्हें बताया था कि मुरलीधरन की बायोपिक का निर्माण करने वाली कंपनी ने खुद पीछे हटने की बात कही थी। रामासामी ने कहा कि मामला खत्म हो चुका था। बाद में उन्होंने सेतुपति से मुलाकात भी की थी। इससे पहले रामासामी ने कहा था, 'विजय सेतुपति को दुनियाभर के तमिल पसंद करते हैं जिनमें ईलम तमिल (श्रीलंका में) भी शामिल हैं, लेकिन ऐसी छवि बनाई जा रही है जैसे मैंने अभिनेता के खिलाफ बयान दिया। मुझे रात में व्हाट्सऐप कॉल और एसएमएस आ रहे हैं।'
रामासामी ने कहा, 'कॉल पर लोग मुझे धमकी दे रहे हैं। अज्ञात लोग कॉल पर गालियां दे रहे हैं।' उन्होंने कहा कि बहुत से तमिलों ने सेतुपति से फिल्म में काम न करने का 'केवल अनुरोध किया' और किसी ने उन पर दबाव नहीं डाला। उन्होंने कहा कि कुछ लोग विजय सेतुपति और मेरे बीच दरार पैदा करना चाहते हैं। सेतुपति को मामले की जानकारी है और उन्होंने परेशान न होने को कहा है। रामासामी ने कहा कि वह इस मामले की शिकायत पुलिस से करेंगे।
पढ़ें: 'बिग बॉस' में मराठी भाषा की तौहीन पर बवाल, पब्लिक का गुस्सा देख कंपनी ने मांगी सरकार से माफी