बता दें पिछले कुछ समय से टीवी और बॉलीवुड इंडस्ट्री से ऐसी दुखद खबरें सामने आ रही हैं। पिछले हफ्ते कई बड़े स्टार्स को बाइक ट्रेनिंग दे चुकीं कोच चेतना पंडित ने अपने फ्लैट में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इसके अलावा नाना पाटेकर की फिल्म 'अब तक छप्पन' से अपने करियर की शुरुआत करने वाले असिस्टेंट डायरेक्टर और स्क्रिप्ट राइटर रविशंकर आलोक ने भी बिल्डिंग से कूदकर आत्महत्या कर ली थी।